Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पाकिस्तान में हिंदू लड़की के साथ नापाक हरकत, पहले की अपहरण की कोशिश, फिर बीच चौराहे पर गोली मारकर कर दी हत्या
    Uncategorized

    पाकिस्तान में हिंदू लड़की के साथ नापाक हरकत, पहले की अपहरण की कोशिश, फिर बीच चौराहे पर गोली मारकर कर दी हत्या

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अपराध के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला सिंध प्रांत का है। यहां एक हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बदमाश लड़की का अपहरण करने की कोशिश कर रहा था। नाकाम रहने पर बदमाश ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

    मृतका की पहचान 18 वर्षीय पूजा ओद के रूप में हुई है। ‘द फ्राइडे टाइम्स अखबार’ में छपी रिपोर्ट की माने तो ये घटना सुक्कुर के रोही इलाके की है। बेखौफ बदमाश ने बीच चौराहे पर ही पूजा के अपहरण की कोशिश की थी, पूजा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गया।

    पाकिस्तान में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर साल सैकड़ों इसाई और हिंदू लड़कियों का इस्लाम में जबरन धर्मांतरण किया जाता है। उनका कहना है कि देश के अल्पसंख्यक समुदाय लंबे समय से जबरन विवाह और धर्मांतरण के मुद्दे का सामना कर रहे हैं।

    कई अधिकार संगठनों ने इसके लिए पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है। संगठनों ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इससे पहले, सिंध में प्रांतीय सरकार ने जबरन धर्मांतरण और विवाह को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया था। हालांकि, धार्मिक प्रदर्शनकारियों ने यह कहते हुए बिल का विरोध किया कि लड़कियां मुस्लिम पुरुषों के प्यार में पड़ने के बाद ही धर्म परिवर्तन करती हैं।

    पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट कर लिखा, ‘पाकिस्तान में आए दिन हिंदू और इसाई बेटियों का जबरन अपहरण, धर्मांतरण और शादी की जाती है। पाकिस्तान ये सब तमाशबीन बनकर देखता रहता है। वाहिद लशारी ने अपहरण का विरोध करने पर 18 साल की पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी।’ पाकिस्तान में हिंदुओं की कुल आबादी 1.6 फीसद है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, सिंध प्रांत में हिंदुओं की संख्या 6.51 फीसद है।

    Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी, रिम्स के मेडिकल बोर्ड की मीटिंग में होगा फैसला
    Next Article धनबाद : दो दिन से गायब छात्रा का शव तड़वाबांध तालाब से बरामद, पिता ने जताई हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.