Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»नवादा में नदी के तेज बहाव में फंसे दो युवक, किसी ने पेड़ तो किसी ने झाड़ी को पकड़ बचाई जान
    बिहार

    नवादा में नदी के तेज बहाव में फंसे दो युवक, किसी ने पेड़ तो किसी ने झाड़ी को पकड़ बचाई जान

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवादा. बिहार के नवादा जिले में दो दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है. जिले के दो स्थानों पर गुरुवार की रात नदी के तेज धार में दो युवक फंस गए. उन्‍हें बचाने के लिए रात भर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया गया. गोताखोरों, स्थानीय लोग और प्रसाशन की मदद से आखिरकार दोनों को सकुशल निकाल लिया गया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

    पहली घटना नरहट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है, जहां देर शाम एक युवक नदी को पार करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान वह नदी के तेज बहाव में फंस कर रह गया. युवक किसी तरह एक पेड़ को पकड़ कर खुद को बहने से बचाए रखा. आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो प्रशासन की मदद से युवक को निकालने का प्रयास शुरू किया गया. आखिरकार उसे शुक्रवार सुबह को बचा लिया गया.

    दूसरी घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की है. यहां ससुराल आया एक युवक नदी के तेज धार के बीच फंस गया. खानपुर में फंसे युवक को देर रात रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाला गया. हिसुआ में फंसे युवक गोलू लाल पांडेय ने बताया कि गुरुवार की शाम वह नदी पार कर रहा था, तभी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया.

    नदी में अचानक से पानी आने के कारण गोलू ने किसी तरह से झाड़ी को पकड़ लिया. तकरीबन छह-सात घंटे तक गोलू नदी के तेज बहाव में फंसा रहा. यह जानकारी मिलते ही रात में ग्रामीणों की भीड़ नदी के पास जुट गई. इसकी सूचना हिसुआ थाना की पुलिस को दी गई. इसके साथ ही स्थानीय तैराकों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया.

    राहत एवं बचाव कर्मियों को रात के अंधेरे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आखिरकार प्रशासन और स्थानीय लोगों की मेहनत रंग लाई और गोलू को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. इस दौरान युवक काफी घबराया हुआ था.

    नरहट के इब्राहिमपुर के समीप नदी में एक युवक के फंसे होने की सूचना पुलिस को ग्रामीणों से मिली थी, लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में परेशानी हुई. नदी की तेज धार में फंसा शख्‍स रात भर भगवान भरोसे पेड़ को पकड़े रहा. शुक्रवार तड़के 3 बजे उसे निकाला गया. बहरहाल, दोनों के सुरक्षित बाहर निकलने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति ने पत्‍नी को किया प्रेमी के हवाले, 8 महीने बाद महिला को आने लगी बेटी की याद; प्रेमी से होने लगा विवाद
    Next Article रोमानिया के कोन्स्तांता के एक अस्पताल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.