Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम
    झारखंड

    झारखंड में अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। यह स्थिति 2 जनवरी तक बनी रह सकती है। उत्तरी झारखंड के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को सुबह के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    घने कोहरे से जनजीवन और हवाई यातायात प्रभावित

    सोमवार सुबह उत्तरी झारखंड में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर पलामू क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रही, जबकि रांची और आसपास के इलाकों में ठंड का असर लगातार महसूस किया गया। पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। हालांकि रविवार की तुलना में ठंड में थोड़ी राहत मिली है। मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कांके में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट देरी से पहुंचीं। कोलकाता-रांची और दिल्ली-रांची की कुछ उड़ानें रद्द रहीं, जबकि अन्य उड़ानें एक से दो घंटे की देरी से आईं।

    अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद करीब पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जिससे नए साल के जश्न में कुछ राहत मिलेगी। हालांकि लातेहार, गुमला और लोहरदगा में शीतलहर का असर बना रह सकता है। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हजारीबाग में 1 जनवरी से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन 4 जनवरी से फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं।

    Also Read : महिला हॉकी लीग में श्राची बंगाल टाइगर्स की विजयी शुरुआत, सूरमा को 1-0 से हराया

    In Jharkhand the weather will be foggy in the mornings and clear during the day for the next few days. झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना दिन में साफ रहेगा मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 30 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.