Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    Uncategorized

    बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पार्टी ने उनके निधन की पुष्टि की है। बीएनपी के अनुसार, खालिदा जिया ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने बताया कि वह उम्र से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं, जिनमें लिवर सिरोसिस, आर्थराइटिस, डायबिटीज और दिल व छाती की समस्याएं शामिल थीं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनका इलाज 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में चल रहा था। 11 दिसंबर को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बेहतर इलाज के लिए इस महीने की शुरुआत में उन्हें लंदन भी भेजा गया था। बीएनपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और सभी से दुआ करने की अपील करते हैं।”

    The BNP Chairperson and former Prime Minister, Begum Khaleda Zia, passed away today at 6:00 a.m., shortly after the Fajr prayer. Inna lillahi wa inna ilayhi raji‘un. We pray for the forgiveness of her soul and request everyone to offer prayers for her departed soul. pic.twitter.com/KY2948UPD5

    — Bangladesh Nationalist Party-BNP (@bdbnp78) December 30, 2025

    कौन थीं खालिदा जिया

    खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 को पूर्वी बंगाल के दिनाजपुर में हुआ था। वह बांग्लादेश की पहली महिला पीएम थीं। उन्होंने 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक देश की पीएम के रूप में काम किया। उनके पति जिया उर-रहमान बांग्लादेश के प्रमुख नेता और 1977 में राष्ट्रपति बने थे। 1981 में उनकी हत्या कर दी गई थी। जिया उर-रहमान ने 1978 में बीएनपी की स्थापना की थी। खालिदा जिया के दो बेटे हैं तारिक रहमान और अराफात रहमान। तारिक रहमान बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाने वाले नेता माने जा रहे हैं।

    राजनीतिक महत्व

    खालिदा जिया का निधन ऐसे समय हुआ है, जब बांग्लादेश फरवरी 2026 में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों की तैयारी कर रहा है। हाल के महीनों में देश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हुई हैं। उनके बेटे तारिक रहमान हाल ही में कई साल के देश निकाले के बाद बांग्लादेश लौटे थे और उन्होंने अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात भी की थी।

    Also Read : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम

    80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस Bangladesh's first female Prime Minister has passed away at the age of 80. Khaleda Zia बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम
    Next Article गुमला में दो दिवसीय ‘कार्तिक जतरा’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

    Related Posts

    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.