Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 12:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में सौ साल पुराने शिव-पार्वती मंदिर तोड़ने से गुस्साए ग्रामीण, मंदिर गिराने वाले जमीन मालिकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा
    झारखंड

    गिरिडीह में सौ साल पुराने शिव-पार्वती मंदिर तोड़ने से गुस्साए ग्रामीण, मंदिर गिराने वाले जमीन मालिकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान के पास स्थित सौ साल पुराने शिव पार्वती मंदिर को सतनारायण वर्णवाल और बबलू वर्णवाल ने जब जेसीबी लगाकर तोड़ने की कोशिश की, तो नाराज़ ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. मंदिर तोड़े जाने की खबर जैसे ही इलाके में फैली, गांव के सैकड़ों लोग वहां जुट गए और दोनों को कोसने लगे. हांलाकि मंदिर तोड़ रहे वर्णवाल परिवार ने स्थानीय लोगों को बताया कि वो जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर के ​दोबारा निर्माण के इरादे से मंदिर को तोड़ रहे थे, लेकिन इस बात पर विश्वास न करते हुए ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर संचालन के लिए एक कमेटी भी बना डाली.

    मंदिर के लिए हुई ग्रामीणों की बैठक में स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक राम, जमीन करोबारी पप्पी सिंह, बिजय सिंह समेत अन्य प्रतिष्ठित स्थानीय लोग उपस्थित हुए. मंदिर जिस जगह है, उस जमीन के मालिक सतनारायण वर्णवाल और बबलू वर्णवाल से कमेटी ने सुलहनामे पर हस्ताक्षर करवाए. मंदिर तोड़ने वाले परिवार ने छह महीने के भीतर उसी जगह पर भव्य मंदिर निर्माण करवाने की बात कही, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ.

    सौ साल की है मंदिर की कहानी

    सिहोडीह आम बगान के पास सालों पुराने शिव-पार्वती मंदिर की मान्यता ऐसी है कि आसपास के कई इलाकों से यहां लोग बड़ी संख्या में आते हैं. मंदिर जब सौ साल पहले बना था, तब इस प्लॉट के मालिक ने अपने वंशजों यानी वर्णवाल परिवार के नाम जमीन कर दी थी. इस मंदिर की देखभाल के लिए मंदिर में एक व्यक्ति को सपरिवार बसाया गया था. इस परिवार का कहना है कि यहां उसकी तीन पीढ़ियां रह चुकी हैं.

    ताज़ा मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मंदिर प्लाॅट के बगल में सतनारायण और बबलू वर्णवाल का एक और प्लाॅट है, जहां नई दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है. दोनों ने कथित तौर पर निर्माणाधीन दुकानों को मंदिर से जोड़ने के लिए मंदिर का पूरा हिस्सा ही ज़मीदोंज़ कर दिया इसी लिए स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12वीं का छात्र का आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना
    Next Article थाने के अंदर चल रही थी प्रेसवार्ता, बाहर 2 लाख लूटकर फरार हो गए अपराधी

    Related Posts

    क्राइम

    जिस बेटी को मां ने कलेजे से लगाकर पाला, उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

    April 29, 2026
    झारखंड

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026
    झारखंड

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026
    Latest Posts

    जिस बेटी को मां ने कलेजे से लगाकर पाला, उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

    April 29, 2026

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026

    धनबाद की पूजा का बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मिला खू’न से लथपथ शव, बॉश कंपनी में थी कार्यरत

    April 29, 2026

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026

    गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 घायल

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.