Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गिरिडीह में बुजुर्ग महिला का कटा सिर घर से दूर मिला, धड़ अंदर
    क्राइम

    गिरिडीह में बुजुर्ग महिला का कटा सिर घर से दूर मिला, धड़ अंदर

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले में बीती देर रात एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गंगा सिंह की पत्नी शांति देवी (62 वर्षीय) के तौर पर की गई है। शांति देवी की बॉडी घर के अंदर मृत पड़ी मिली। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना धनवार थाना क्षेत्र स्थित अम्बाटांड़ (पलंगी) गांव से सामने आई है।

    वारदात की सूचना मिलते ही पूरा गांव सहम गया। ग्रामीणों ने फौरन धनवार पुलिस को खबर दी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल खुद टीम लेकर पहुंचे। घोड़थम्बा, जमुआ और हीरोडीह थाने की फोर्स भी मौके पर तैनात की गई। पुलिस को घर के अंदर महिला का धड़ मिला, जबकि कटा सिर घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपा हुआ बरामद हुआ। यह देखकर हर कोई सन्न रह गया।

    परिजन और ग्रामीण गुस्से में हैं। उनका कहना है कि हत्या जिस क्रूर तरीके से हुई है, वह किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक फोरेंसिक टीम मौके की वैज्ञानिक जांच नहीं कर लेती, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा, पुलिस को शव उठाने से रोक दिया गया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

    थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर कोण से मामले की गहन जांच कर रही है। गांव में अभी तनाव बना हुआ है।

    Also Read : Delhi Blast : सुरक्षाबलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी का घर उड़ाया

    but her torso was found inside. Horrifying incident in Giridih: 62-year-old woman's head severed from her body In Giridih the severed head of an elderly woman was found away from her home गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात : 62 साल की महिला का सिर धड़ से अलग गिरिडीह में बुजुर्ग महिला का कटा सिर घर से दूर मिला धड़ अंदर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDelhi Blast : सुरक्षाबलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी का घर उड़ाया
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.