Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में युवक ने फांसी लगा कर दी जान, अपने जन्मदिन के दिन ही मौत को गले लगाया
    झारखंड

    धनबाद में युवक ने फांसी लगा कर दी जान, अपने जन्मदिन के दिन ही मौत को गले लगाया

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः जिला में सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान समीप टाइप-2 क्वार्टर में रहने वाले 21 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. अपने जन्मदिन के दिन ही 21 वर्षीय सूरज कुमार महतो ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

    सूरज कुमार महतो घर में अकेले रहकर पढ़ाई करता था. युवक के माता-पिता बोकारो जिला में उनके पैतृक गांव तेलो में धान रोपनी करने गए हुए थे. मंगलवार को वो अपने बेटे के जन्मदिन पर सुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान समीप टाइप-2 क्वार्टर संख्या 53 पहुंचे थे. अपने बेटे के जन्मदिन पर कुछ नए कपड़े और अन्य सामान देकर जन्मदिन का उपहार देना चाहते थे.

    लेकिन माता-पिता जब वहां पहुंचे तो उन्होंने अपने पुत्र का शव फंदे से लटका हुआ देखा. सूरज कुमार महतो ने सीलिंग पंखा के सहारे गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ये मंजर देखकर उसके माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    घटना के संबंध में बताते चलें कि बोकारो डेगलाल महतो के इकलौते 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार महतो जिसका मंगलवार को जन्मदिन था. उसकी मां लक्ष्मी देवी और पिता डेगलाल महतो बोकारो तेलो अपने घर धान रोपने करने के लिए गए हुए थे. सूरज धनबाद के सुदामडीह में रहकर मुनीडीह वाशरी के सब-स्टेशन में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कर रहा था. अपने पुत्र को जन्मदिन का गिफ्ट देने के लिए उसके माता पिता उसके लिए कपड़े समेत कई चीजें खरीदकर सुदामडीह पहुंचे थे.

    माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पिता ने पीछे के दरवाजा को किसी तरह खोल कर घर के अंदर पहुंचे, वहां जाकर देखा तो उनका पुत्र सूरज का शव पंखे के सहारे लटका हुआ था.

    Sucite
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता पर बड़ा आरोप, 4 साल के बच्चे ने कहा पुलिस आंटी ने मारा डंडा से
    Next Article साहिबगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

    Related Posts

    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.