Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार विधानसभा में गाली-गलौच से माइक तोड़ने तक, टूटी हर एक मर्यादा
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा में गाली-गलौच से माइक तोड़ने तक, टूटी हर एक मर्यादा

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा के दूसरे सत्र में आज उस समय शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। हंगामे के बीच माइक तोड़ने और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आईं, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इस दौरान CM नीतीश कुमार को सुरक्षा घेरे में सदन से बाहर निकाला गया।

    मामला कहां से शुरू हुआ :

    वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। इस पर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा और BJP-JDU के विधायकों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, “जिसका बाप अपराधी हो, जेल गया हो, वो तय करेगा कि क्या सही है?” जवाब में तेजस्वी ने कहा, “आप कौन होते हैं यह तय करने वाले?”

    मां-बहन की गालियां और ‘पैंट गीला’ टिप्पणी

    इसी बीच BJP विधायक जनक सिंह (तरैया, सारण) ने तेजस्वी को कथित तौर पर मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। जवाब में तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “इतना जोर से बोलोगे तो पैंट गीला हो जायेगा।” इस टिप्पणी के बाद माहौल और गरमा गया।

    माइक तोड़कर दौड़े बीजेपी विधायक

    हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी और बाहर चले गए। इसके बाद BJP विधायक संजय सिंह ने माइक तोड़कर विपक्षी विधायकों की ओर दौड़ लगाई। उनके साथ कुछ अन्य BJP विधायक भी थे। जवाब में RJD के दो दर्जन से अधिक विधायक भी BJP विधायकों की ओर बढ़े, जिससे हाथापाई की नौबत आ गई।

    सुरक्षाकर्मियों ने रोका, नीतीश को निकाला

    स्थिति बेकाबू होते देख दो दर्जन सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। इस बीच BJP के कुछ नेताओं ने संजय सिंह को सदन से बाहर निकाला, जिससे मारपीट टल गई। उधर, CM नीतीश कुमार को सुरक्षाकर्मियों ने घेरकर सदन से सुरक्षित बाहर निकाला। डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सदन में ही मौजूद रहे। बाद में तेजस्वी यादव भी विपक्षी विधायकों के साथ बाहर निकल गए।

    तनावपूर्ण रहा माहौल

    इस घटना ने बिहार विधानसभा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों पक्षों के बीच तल्खी और व्यक्तिगत टिप्पणियों ने सदन को अखाड़े में बदल दिया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के राजनीतिक निहितार्थ आने वाले दिनों में चर्चा का विषय बने रहेंगे।

    Also Read : Breaking प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर मांगा 3500, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा पंचायत सचिव को

    CM Nitish Kumar taken out under security cover CM नीतीश कुमार को सुरक्षा घेरे में निकाला गया every decorum was broken From abuse to breaking of mike in Bihar assembly In Bihar assembly proceedings of Bihar assembly adjourned Ruckus and fighting in Bihar assembly टूटी हर एक मर्यादा बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित बिहार विधानसभा में गाली-गलौच से माइक तोड़ा बिहार विधानसभा में हंगामा और मारपीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोटा में बेटे ने की मां की बेरहमी से पिटाई, इंटरनेट में वीडियो वायरल…
    Next Article गिरिडीह रेलवे स्टेशन का PCCM ने किया निरीक्षण, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का दिया आश्वासन

    Related Posts

    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    16 सितंबर 1973 : रांची में उठा वो पर्दा, जिसने अशोक साहू को बना दिया ‘अशोक पागल’

    September 16, 2026

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.