Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, तीन से चार दिनों में झुलसाएगी गर्मी, ऐसे करें बचाव
    झारखंड

    आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, तीन से चार दिनों में झुलसाएगी गर्मी, ऐसे करें बचाव

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मौसम विभाग ने झारखंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और तेज धूप के कारण, दिन का तापमान अगले 5 दिनों के दौरान झारखंड के कई जिलों में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. ऐसे में अधिकतम तापमान 40°C या उससे अधिक रहने की संभावना जताई गई है. वहीं झारखंड के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है. झारखंड में 20 अप्रैल तक गर्म मौसम को देखते हुए ज़रूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

    ये हैं बचाव के तरीके

    • खासकर दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें.
    • पर्याप्त पानी पियें और जितनी बार संभव हो पियें, भले ही प्यास न लगी हो.
    • हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें. धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें.
    • जब बाहर का तापमान अधिक हो तो बाहरी गतिविधियों से बचें.
    • यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें.
    • शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं.
    • उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें.
    • बुजुर्ग, बच्चे, बीमार, गर्भवती महिला को अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि अत्यधिक गर्मी से अवस्थ होने की संभावना ज्यादा रहती है.
    • यदि आप बाहर काम करते हैं, तो टोपी या छाते का उपयोग करें और अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक नम कपड़े का भी उपयोग करें
    • पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें.
    • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.
    • ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है.
    • जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें.
    • अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें.
    • पंखे का प्रयोग करें, गीले कपड़े पहनें और बार-बार ठंडे पानी से नहायें.
    Johar Live अलर्ट आज की खबर करंट न्यूज गर्म मौसम जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर तेज धूप न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मौसम मौसम विभाग रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी के संवेदनशील मोहल्ले में ड्रोन से निगहबानी, छत पर प्रोजेक्टाइल आइटम मिलने पर नोटिस
    Next Article रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, मॉक ड्रिल का आयोजन

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    झारखंड

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025
    Facts

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025
    Latest Posts

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.