Ranchi : राजधानी में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। हिनू इलाके में एक घर के अंदर चोरी-छिपे शराब बनाने और सप्लाई करने का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब बरामद की।
घर में ही चल रहा था पूरा सेटअप
छापेमारी के दौरान वहां से तैयार शराब की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि यहां तैयार की गई अवैध शराब को रांची शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाया जा रहा था।
एक आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी
कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने मौके से रौनक कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। विभाग पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटा है।
Also Read : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : 18वीं किस्त आने वाली है, तुरंत करें स्टेटस चेक
Also Read : जमशेदपुर में बच्चा अगवा करने की कोशिश, चिल्लाने पर छोड़ कर भागे बदमाश

