Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए IG मनोज कौशिक ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में रांची रेंज के IG मनोज कौसिक के अलावा, SSP राकेश रंजन, ट्रैफिक SP राकेश सिंह, सिटी SP पारस राणा, रुरल SP प्रवीण पुष्कर, DC मंजूनाथ भजडंत्री, ADM लॉ एंड ऑर्डर, सभी DSP, थानेदार, परिचारी प्रवर प्रथम और चतुर्थ, सभी ASI एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों को राष्ट्रपति के आगमन स्थल और मार्ग की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सहित अन्य जरूरी दिशा-निर्देश आईजी ने दिये। आईजी मनोज कैशिक ने कहा कि सुरक्षा के हर पहलू को सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। बताया गया कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और केवल आवश्यक वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का पालन करें।
आईजी ने कहा कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, ताकि इस ऐतिहासिक अवसर पर कोई असुविधा या सुरक्षा खतरा न हो।


Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : सुरक्षा में 14 IPS और 75 DSP तैनात


