Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नक्सल मामलों को लेकर IG ने की समीक्षा बैठक, दिये कई अहम निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    नक्सल मामलों को लेकर IG ने की समीक्षा बैठक, दिये कई अहम निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IG
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के IG ऑपरेशन डॉ माईकलराज एस ने आज यानी मंगलवार को नक्सल मामलों से संबंधित मुद्दों पर की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विशेष तौर पर गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला और खूंटी जिला के नक्सली परिदृश्य के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गई। सभी संबंधित पुलिस कप्तानों को अहम निर्देश दिये गये। अधिकारियों को क्या निर्देश देये गये… देखिये

    1. जिले में पूर्व में घटित ऐसे सभी मामलों की समीक्षा करेंगे जो वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हैं। रंगदारी / लेवी/धमकी आदि मामलों पर निश्चित रूप से FIR कर वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें।

    2. सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनर्वास योजना के अंतर्गत नक्सलियों के आत्मसमर्पण पश्चात उनके संबंध में यह समीक्षा की जाय की पुनर्वास योजना के अंतर्गत दिये जाने वाले संपूर्ण लाभ आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिल रही है या नहीं, अगर आत्मसमर्पित नक्सली किसी लाभ से वंचित हैं तो उक्त संदर्भ में यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

    3. फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए उनके विरूद्ध उचित माध्यम से यथाशीघ्र पुरस्कार प्रस्ताव समर्पित करना सुनिश्चित करेंगें।

    4. अधीनस्थ थाना के पदाधिकारियों को यह निर्देश देंगे कि जेल से बाहर जमानत पर छूटे उग्रवादी एवं उनके सहयोगियों की नियमित रूप से निगरानी एवं जमानतदारों का सत्यापन करना सुनिश्चित की जाय।

    5. उग्रवाद से संबंधित लंबित कांडो की समीक्षा कर वांछित कार्रवाई करते हुए कांडो को जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

    6. UAP Act. के तहत दर्ज काण्डों में फिरार नक्सलियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति का विधिवत् अधिग्रहण करने की कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेंगें।

    7. फिरार नक्सलियों के विरूद्ध लंबित कुर्की जप्ती की कार्रवाई अविलंब करना सुनिश्चित किया जाय।

    8. सुदुरवर्ती एवं जंगलों में स्थापित पुलिस पिकेट का नियमित रूप से Security Audit करना सुनिश्चित करेंगे।

    9. पुलिस अधीक्षक, नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान और सरेंडर पॉलिसी को और प्रभावी बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोंगों को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु साकारात्मक प्रयास करना सुनिश्चित करेंगे।

    इस बैठक में IG ऑपरेशन डॉ माईकलराज एस, एसपी अभियान अमित रेणु और SIB एसपी नाथु सिंह मीणा भौतिक रूप से मौजूद रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जोलन आईजी पलामू, रेंज डीआईजी पलामू एवं गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला और खूंटी के पुलिस कप्तान मौजूद थे।

    Also Read : झारखंड में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज

    gave many important instructions IG IG held a review meeting on Naxal eradication issues दिये कई अहम निर्देश नक्सल उन्मूलन मुद्दों पर IG ने की समीक्षा बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज
    Next Article जामताड़ा में नहीं चलेगा अवैध कारोबार, मासिक अपराध गोष्ठी में SP ने थानेदारों को दिए निर्देश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों की बहस पूरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदित्य-L1 के 4 साल : भारत का सूर्य मिशन जो सूरज के तूफानों से लेकर अंतरिक्ष मौसम तक खोज रहा हर बड़े राज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, 45 आरोपी, 4 साल बाद सब के सब बरी, जानिये पूरा मामला

    September 2, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026

    जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों की बहस पूरी

    September 2, 2026

    आदित्य-L1 के 4 साल : भारत का सूर्य मिशन जो सूरज के तूफानों से लेकर अंतरिक्ष मौसम तक खोज रहा हर बड़े राज

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.