Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»चाईबासा में IED ब्लास्ट, पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में एक जवान घायल
    क्राइम

    चाईबासा में IED ब्लास्ट, पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में एक जवान घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : सुरक्षाबलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ जराईकेला थाना क्षेत्र के राधा पोड़ा के जंगल में हुई है. जहां मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट भी किया. इस घटना में CRPF के 134 बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार घायल हो गए. उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है.

    इसी दौरान सोमवार पुलिस को सूचना मिली की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील है. जिनमें अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणषील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखंड जगुआर एवं CRPF 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

    इसी अभियान के दौरान आज यानि मंगलवार को सुबह लगभग 10.25 बजे पूर्वाहन जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम राधा पोड़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के क्रम में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। इसी क्रम में उक्त क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से सी०आर०पी०एफ० 134 BN. के एस०आई० सुबोध कुमार जख्मी हो गये। उक्त जख्मी पदाधिकारी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

    पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रॉची एवं सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, झारखंड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात उक्त जख्मी पदाधिकारी को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची भेजा दिया गया है।

    वहीं संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

    Also Read : नामकुम की घटना चिंताजनक, रोष में है यादव समाज : कैलाश यादव

    134 battalion 134 बटालियन airlift crpf encounter IED explosion injured Jaraikela police station jungle Naxals police Radha Poda ranchi search operation security forces Sub Inspector Subodh Kumar treatment आईईडी विस्फोट इलाज एयरलिफ्ट घायल जंगल जराईकेला थाना नक्सली पुलिस मुठभेड़ रांची राधा पोड़ा सब इंस्पेक्टर सर्च अभियान सुबोध कुमार सुरक्षाबल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन ने ATS के DSP प्रदीप कुमार को किया निलंबित
    Next Article जमीन के लफड़े में मर्डर… जानें मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.