Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 7:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»IBPS RRB क्लर्क 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
    देश

    IBPS RRB क्लर्क 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RRB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) ने RRB क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। अब लाखों उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर चेक कर सकते हैं।

    प्रीलिम्स परीक्षा कब हुई थी?

    आईबीपीएस की ओर से आरआरबी क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे।

    अब आगे क्या होगा?

    प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) में भाग लेंगे। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क की मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। इसी परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

    भर्ती प्रक्रिया का ढांचा

    आरआरबी क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में केवल दो चरण हैं :

    • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
    • मुख्य परीक्षा (Mains)

    इस पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता। यानी अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के अंकों पर निर्भर करेगा।

    रिजल्ट कैसे चेक करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
    • होमपेज पर RRB Clerk (Office Assistant) Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
    • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालें।
    • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
    • रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट या सेव कर लें।

    उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

    प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को बिना देर किए मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आईबीपीएस की वेबसाइट देखें। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह नौकरी स्थिर और सम्मानजनक करियर का बेहतर अवसर मानी जाती है।

    Also Read : JEPC की नई पहल : झारखंड में अनाथ बच्चियों के लिए खुलेंगे नए आवासीय स्कूल

    IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 has been released. IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 हुआ जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJEPC की नई पहल : झारखंड में अनाथ बच्चियों के लिए खुलेंगे नए आवासीय स्कूल
    Next Article इंतजार खत्म! ‘मंईयां’ के खाते में एक साथ आएंगी दो किस्तें

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में भीषण गर्मी के कारण स्कूल समय बदलने की मांग, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से की अपील

    April 19, 2026
    देश

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026
    Latest Posts

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.