Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 10:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»केरल कैडर के IAS ज्ञानेश कुमार होंगे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त
    ट्रेंडिंग

    केरल कैडर के IAS ज्ञानेश कुमार होंगे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ज्ञानेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : ज्ञानेश कुमार देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त (26th Chief Election Commissioner) होंगे। वह मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की जगह लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार शाम को ज्ञानेश कुमार के नाम की सिफारिश की, जिस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुहर लगाई। राजीव कुमार 18 फरवरी यानी मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं।

    बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं, 2026 में पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु, असम जैसे राज्यों विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में वो इन चुनावों के प्रभारी होंगे। चुनाव आयुक्त के रूप में उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक है। इसके साथ ही 2027 में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में होंगे।

    कौन हैं ज्ञानेश कुमार : 

    केरल कैडर के 1988 बैच के IAS अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय का हिस्सा थे। उन्होंने 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने वाले विधेयक का मसौदा तैयार करने में मदद की थी। वह मई 2022 से अमित शाह के नेतृत्व वाले मंत्रालय में सचिव थे। उनके पास गृह मंत्रालय में काम करने का पांच सालों का तजुर्बा है। पहले मई 2016 से सितंबर 2018 तक संयुक्त सचिव के रूप में और फिर सितंबर 2018 से अप्रैल 2021 तक अतिरिक्त सचिव के रूप में उन्होंने काम किया था।

    उन्होंने कानपुर में भारतीय इंजीनियरिंग संस्थान  (IIT Kanpur) से सिविल इंजीनियरिंग में बी-टेक की डिग्री प्राप्त की है। कुमार ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स ऑफ इंडिया से बिजनेस फाइनेंस की भी पढ़ाई की है। उन्होंने तीन तलाक को खत्म करने से जुड़ी मसौदा समिति में भी अहम भूमिका निभाई है।

    गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े ममले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान संबंधित दस्तावेजों सो संभालने की जिम्मेदारी भी निभाई है। वो पिछले साल सहकारिता मंत्रालय से सचिव के रूपमें कार्य करते हुए रिटायर हुए थे।

    Also Read : झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

    # Prime Minister Narendra Modi 18 फरवरी 2025 2025 26th Chief Election Commissioner 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त CEC Appointment CEC नियुक्ति Election Affairs Election Commission Election Commissioner Election Official Election System February 18 Government Announcement Gyanesh Kumar Indian politics leadership change New Chief Election Commissioner President Droupadi Murmu Rajeev Kumar Retirement Selection Committee Senior Election Commissioner Seniority चयन समिति चुनाव अधिकारी चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग चुनाव प्रणाली चुनाव मामलों ज्ञानेश कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त नेतृत्व परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति राजीव कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वरिष्ठ चुनाव आयुक्त वरिष्ठता सरकारी घोषणा सेवानिवृत्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
    Next Article Elon Musk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI… जानें डिटेल्स

    Related Posts

    देश

    NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

    September 14, 2025
    देश

    सुशीला कार्की आज संभालेंगी प्रधानमंत्री पद का कार्यभार

    September 14, 2025
    देश

    शेयर मार्केट : 15 सितंबर से 5 नए IPO और 11 कंपनियों की लिस्टिंग

    September 14, 2025
    Latest Posts

    NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

    September 14, 2025

    झारखंड के 336 पंचायतों में शुरू होगी लीची की खेती, मनरेगा से मिलेगी मदद

    September 14, 2025

    सुशीला कार्की आज संभालेंगी प्रधानमंत्री पद का कार्यभार

    September 14, 2025

    शेयर मार्केट : 15 सितंबर से 5 नए IPO और 11 कंपनियों की लिस्टिंग

    September 14, 2025

    जमशेदपुर को फरवरी 2026 तक मिलेगा मानगो फ्लाईओवर, काम तेजी से जारी

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.