Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अदाणी फाउंडेशन की पहल से पांच युवाओं को मिली नौकरी
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन की पहल से पांच युवाओं को मिली नौकरी

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से आयोजित रोजगार मेले में पांच युवाओं का चयन सुरक्षा गार्ड के रूप में किया गया है। बड़कागांव स्थित फाउंडेशन के कार्यालय में इन युवाओं को परियोजना प्रमुख पुंडरीक मिश्रा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पिछले दिनों ही बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन की ओर से स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर लाने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसी के तहत परियोजना प्रभावित गाली गांव के पांच युवाओं का चयन हुआ है, जिन्हें मध्यप्रदेश के सिंगरौली परियोजना में पोस्टिंग मिली है।

    अदाणी

    चयनित उम्मीदवारों में रंजीत भोक्ता, प्रमोद गंझू, मुकेश कुमार, पवन गंझू और चितरंजन गंझू शामिल हैं। इन युवाओं ने अपना बायोडेटा नौ सितम्बर को आयोजित रोजगार मेले में जमा की थी। पारदर्शी चयन प्रक्रिया के बाद इनका चयन किया गया है और ये शीघ्र ही अपनी नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता फाउंडेशन की रोजगार सृजन पहल की सकारात्मक दिशा को दर्शाती है। फाउंडेशन स्थानीय युवाओं को कौशल विकास एवं रोज़गार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    अदाणी

    चयनित उम्मीदवारों को हर महीने वेतन के साथ कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), वार्षिक मेडिकल जांच, सस्ते दर पर भोजन, आवास सुविधा तथा इंसेंटिव जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अदाणी फाउंडेशन लंबे समय से बड़कागांव इलाके में सीएसआर गतिविधियों को निरंतर चला रहा है। इसके तहत फ्री एम्बुलेंस सेवा, टीबी मरीजों को पोषण किट, नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, शैक्षणिक सहयोग और छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं, जिनसे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

    कार्यक्रम में सुरक्षा प्रमुख अमित कोले, एचआर विभाग के लक्ष्मीकांत, सीएसआर विभाग के प्रबंधक मोहित गुप्ता और संतोष तिवारी आदि मौजूद थे।

    Also Raed : निता अंबानी के जन्मदिन पर देश ने सराहा उनका सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान

    Adani Foundation's initiative provides jobs to five youths Five youths from Gali village got jobs through the efforts of Adani Foundation success was achieved in the employment fair organized by Gondulpara Mining Project. अदाणी फाउंडेशन की पहल से पांच युवाओं को मिली नौकरी अदाणी फाउंडेशन के प्रयास से गाली गांव के पांच युवाओं को मिली नौकरी गोंदुलपारा खनन परियोजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिता अंबानी के जन्मदिन पर देश ने सराहा उनका सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान
    Next Article बिहार के रमेश मेहता की पलामू में मौत… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.