Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जलील करके जिंदा छोड़ दिया, कफन बांधकर निकलूंगा : मनीष कश्यप
    ट्रेंडिंग

    जलील करके जिंदा छोड़ दिया, कफन बांधकर निकलूंगा : मनीष कश्यप

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनीष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : चर्चित यूट्यूबर और BJP नेता मनीष कश्यप ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में हाल ही में उनके साथ हुई मारपीट को लेकर पहली बार सार्वजनिक बयान दिया है. मनीष कश्यप ने इसे एक “सुनियोजित हमला” करार देते हुए कहा कि “अगर मुझे मार दिया होता तो बेहतर होता, लेकिन जलील करके जिंदा छोड़ दिया गया. अब मैं कफन बांधकर निकलूंगा.”

    यह घटना तब हुई जब मनीष कश्यप एक मरीज की पैरवी करने के लिए PMCH पहुंचे थे. अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ के कई सदस्यों ने उन्हें कथित रूप से पीटा और कुछ देर तक उन्हें अस्पताल में ही बंधक बनाकर रखा.

    छेड़खानी के आरोपों को किया खारिज

    इस मामले में मनीष कश्यप पर एक महिला डॉक्टर से छेड़खानी के आरोप भी लगाए गए हैं, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा, “पूरे बिहार को पता है कि अगर कोई गलती नहीं भी करता है, तो महिला कार्ड खेल लिया जाता है.” उन्होंने कहा कि उन्होंने डॉक्टर को “बहन” कहकर संबोधित किया, जिससे वह नाराज़ हो गई.

    राज्य सरकार पर तीखा हमला

    मनीष कश्यप ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब सत्ता में बैठे लोग धृतराष्ट्र बन जाते हैं, तो दुर्योधन का मनोबल बढ़ जाता है.” हालांकि, उन्होंने बिहार पुलिस की भूमिका की तारीफ भी की और कहा कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो उनकी जान जा सकती थी.

    BJP से इस्तीफे के संकेत

    BJP से इस्तीफे को लेकर मनीष कश्यप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह पिछली बार गलती कर चुके हैं और इस बार कोई भी फैसला अपने लोगों के साथ बैठकर लेंगे. उन्होंने कहा, “लोग जो कहेंगे, वही करूंगा.”

    जनता से समर्थन की अपील

    मनीष कश्यप ने इस घटना को अपनी अस्मिता और आत्मसम्मान पर हमला बताया और कहा कि अगर उस दिन उन्हें मार दिया जाता तो उनकी शवयात्रा में लाखों लोग आते. उन्होंने कहा कि अब वह “कफन बांधकर निकलेंगे”, जो उनके भविष्य के संघर्ष की गवाही देता है.

    Also Read : बिहार के 1.20 लाख शिक्षकों का होगा तबादला, इस दिन से शुरू होगी Transfer की प्रक्रिया

    assault Bihar Politics BJP leader female doctor held hostage hospital staff hospital violence Manish Kashyap Manish Kashyap statement patient advocacy Patna Medical College planned attack PMCH political controversy ready to die Viral Video YouTuber अस्पताल स्टाफ अस्पताल हिंसा कफन बांधकर निकलूंगा पटना मेडिकल कॉलेज पीएमसीएच बंधक बनाना बिहार राजनीति बीजेपी नेता मनीष कश्यप मनीष कश्यप बयान मरीज की पैरवी महिला डॉक्टर मारपीट यूट्यूबर राजनीतिक विवाद वायरल वीडियो सुनियोजित हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंदिग्ध हालत में मिला 17 साल का लड़का, इलाज के दौरान मौ’त
    Next Article कोविड संक्रमित हुई “कबीर सिंह” एक्ट्रेस निकिता दत्ता, मां भी पॉजिटिव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.