Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स व निफ्टी रिकवरी की ओर बढ़े
    ट्रेंडिंग

    शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स व निफ्टी रिकवरी की ओर बढ़े

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज (11 नवंबर) एक बार फिर से बड़ी गिरावट का दौर देखने को मिला, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों प्रमुख सूचकांक  सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकवरी दिखाते हुए अच्छा उछाल दर्ज किया. एशियाई बाजारों में सुस्ती के चलते भारतीय बाजार भी लाल निशान पर खुले थे, लेकिन कुछ देर बाद बाजार ने अपना रुख बदला और दोनों सूचकांकों में तेजी देखने को मिली.

    सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट के बाद रिकवरी

    सोमवार को भारतीय बाजार में सेंसेक्स (BSE) 79,298.46 के स्तर पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले लगभग 188 अंक नीचे था. बाजार के ओपन होते ही इसमें गिरावट का सिलसिला तेज हो गया और सेंसेक्स 453 अंक गिरकर 79,033 के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, आधे घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स में अचानक तेजी आई और 11 बजे तक यह 359 अंकों की बढ़त के साथ 79,875 के स्तर पर पहुंच गया.

    निफ्टी में भी आई रिकवरी

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और 100 अंक नीचे 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी में भी सुधार आया और लगभग 11 बजे यह 117 अंक चढ़कर 24,265 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया.

    बीते सप्ताह भी बाजार में रहा भारी उतार-चढ़ाव

    बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. बीएसई सेंसेक्स 4,813 अंकों की गिरावट के साथ 84,200 के उच्चतम स्तर से गिरकर 8 नवंबर को 79,486 के स्तर पर आ गया था. वहीं, निफ्टी भी शुक्रवार को गिरावट के साथ 24,248.20 के स्तर पर बंद हुआ था.

    गिरावट के दौरान ये शेयर हुए सबसे ज्यादा प्रभावित

    शेयर बाजार की गिरावट के दौरान कुछ बड़े लार्जकैप शेयरों में काफी दबाव देखने को मिला. एशियन पेंट्स का शेयर 8.49% गिरकर 2534.05 रुपये पर आ गया, जबकि एक्सिस बैंक का शेयर 1.34% गिरकर 1145.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था. बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी 1% से अधिक गिरावट के साथ खुले.

    मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में भी गिरावट का असर दिखा. आर्टी इंडस्ट्रीज का शेयर 7.90% गिरकर कारोबार कर रहा था, जबकि वर्लपूल और यूपीएल के शेयर भी 3-4% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. स्मॉलकैप शेयरों में IFGL एक्सपोर्ट का शेयर 9.91% गिरकर नजर आया.

    Adani Ports Arti Industries Asian Markets Asian Paints Axis Bank Bajaj Finance BSE Business fall Financial Markets IFGL Exports IFGL एक्सपोर्ट Indian Markets Investments Largecap Stocks Market Performance Midcap Companies Nifty Nifty Correction NSE Recovery Sensex Sensex Fall Share Trading Smallcap Companies Stock Market UPL volatility Whirlpool अडानी पोर्ट्स आर्टी इंडस्ट्रीज उतार-चढ़ाव एक्सिस बैंक एनएसई एशियन पेंट्स एशियाई बाजार गिरावट निफ्टी निफ्टी सुधार निवेश बजाज फाइनेंस बाजार प्रदर्शन बीएसई भारतीय बाजार मिडकैप कंपनियां यूपीएल रिकवरी लार्जकैप शेयर वर्लपूल वित्तीय बाजार व्यापार शेयर ट्रेडिंग शेयर बाजार सेंसेक्स सेंसेक्स गिरावट स्टॉक मार्केट स्मॉलकैप कंपनियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगौतम अदाणी को केरल में बड़ा झटका, तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए जीएसटी से छूट नहीं
    Next Article शादी के लिए बनवाने हैं गहने तो पहले चेक कर लें सोना-चांदी का ताजा रेट

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.