Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स निदेशक बंगला कैसे बन गया है बिहार चुनाव में विपक्षी सियासत का केंद्रबिंदु, जानें यहां…
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स निदेशक बंगला कैसे बन गया है बिहार चुनाव में विपक्षी सियासत का केंद्रबिंदु, जानें यहां…

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले वहां हर दिन घटनाक्रम बदल रहा है। इन सबके बीच बिहार के विपक्षी सियासत का केंद्रबिंदू रांची का रिम्स बनता जा रहा है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची के निदेशक बंगले में सजा काट रहे हैं।

    बीजेपी का आरोप है कि रिम्स का निदेशक बंगला विहार के सियासत की धुरी बनने जा रहा है. झारखंड की सरकार लालू यादव (Lalu Yadav) पर मेहरबान है। बिहार में महागठबंधन के मुख्य दल आरजेडी है। बिहार से विपक्ष के लोग लालू जी से मिलने, बात करने रांची आएंगे। यहीं से बिहार के महागठबंधन की राजनीति चलेगी।

    रिम्स निदेशक के बंगले के आस-पास पड़ताल करने की कोशिश की तो बड़ी संख्या में बिहार नंबर की गाड़ियां दिखीं। ये गाड़िया निदेशक बंगले के गेट के बाहर लगी हुई थीं। जाहिर है जब गाड़िया बिहार से आई होंगी तो लोग भी बिहार से आए होंगे।

    रिम्स निदेशक का बंगले में लालू यादव कैद हैं।बीजेपी का आरोप है कि आरजेडी नेता लगातार लालू से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। आरजेडी के नेता ने इतना तो स्वीकार किया कि लालू महागठबंधन के बड़े नेता हैं। फिलहाल रांची में जेल में हैं। जेल मैन्युल के मुताबिक शनिवार को जब लोग मिलते हैं तो स्वास्थ्य के हाल चाल के साथ राजनीतिक चर्चा जरूर करते हैं। उनकी राय लेते हैं।

    उन्होंने बताया कि लालू यादव के रांची में रहने पर भी बिहार चुनाव में इनकी बड़ी भूमिका होगी। साजिश के तहत इन्हें जेल में रखा गया है।

    झारखंड में सत्ता की अगुवाई और महागठबंधन के साझीदार जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडेय की मानें तो लालू यादव से तो लोग मिलने आएंगे ही। बड़े नेता हैं। जेल मैन्युअल के तहत मिलते हैं, उसमें कोई किसी को कैसे रोक सकता है. राजनीतिक व्यक्ति हैं, राजनीतिक हस्ती भी मिलने आयेगें, बीजेपी के कई ऐसे नेता दूसरे राज्यों में अस्पताल में बैठकर राजनीति कर रहे हैं जिन्हें जेल में होना चाहिए।

    वही, बीजेपी के आरोप पर झारखंड कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव जहां रह रहे हैं, वहां जेल मैन्युअल का पालन हो रहा है और फिलहाल लालू यादव से कोई मिल भी नहीं पा रहा है।

    बीजेपी के आरोप को अनुचित बताते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के केंद्रबिंदू लालू यादव जरूर माने जाते हैं और बिहार में एनडीए की जमीन खिसक चुकी है. ऐसे में इन्हें लालू के साए से भी डर लगने लगा है।

    Jharkhand news lalu yadav Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना संकट में बेरोजगार हुए 40 लाख कामगारों को बड़ी राहत, 3 महीने तक आधा वेतन देगी मोदी सरकार
    Next Article बिहार: 18 महीने में 8 बार किया गया बच्चा पैदा, बुजुर्ग महिला के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.