Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 4:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना संकट में बेरोजगार हुए 40 लाख कामगारों को बड़ी राहत, 3 महीने तक आधा वेतन देगी मोदी सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना संकट में बेरोजगार हुए 40 लाख कामगारों को बड़ी राहत, 3 महीने तक आधा वेतन देगी मोदी सरकार

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : कोरोना संकट में बेरोजगार हुए औद्योगिक कामगारों के लिए सरकार ने एक अच्छी खबर दी है। ऐसे कर्मचारियों को उनके पिछले 3 महीने के वेतन के औसत के करीब 50 फीसदी तक की रकम अनएम्प्लॉयमेंट बेनिफिट के रूप में दी जाएगी।

    इस निर्णय से करीब 40 लाख कामगारों को फायदा हो सकता है। सरकार ने नियमों को लचीला बनाते हुए यह तय किया है कि कोरोना संकट में नौकरी गंवा चुके औद्योगिक कामगारों को उनके तीन महीने के वेतन का आधा यानी 50 फीसदी तक अनएम्प्लॉयमेंट बेनिफिट के रूप में दिया जाए। यह फायदा उन कामगारों को मिलेगा जिनकी इस साल 24 मार्च से 31 दिसंबर तक नौकरी चली गई हो।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रस्ताव गुरुवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की बैठक में रखा गया था। ESIC श्रम मंत्रालय के तहत आने वाला एक संगठन है जो 21,000 रुपए तक के कर्मचारियों को ESI स्कीम के तहत बीमा मुहैया करती है।

    ESIC के बोर्ड की सदस्य अमरजीत कौर ने बताया कि इस कदम से ESIC के तहत बीमित योग्य व्यक्तियों को 3 महीने तक उनके वेतन के 50 फीसदी तक रकम नकद सहायता के रूप में दी जाएगी।

    ईएसआईसी अपने डेटा के मुताबिक बेरोजगार कामगारों को यह फायदा देगा, लेकिन इसके लिए कर्मचारी किसी ESIC शाखा में जाकर सीधे भी आवेदन कर सकते हैं और उचित वेरिफिकेशन के बाद उनके बैंक खाते में सीधे रकम पहुंच जाएगी। इसके लिए आधार नंबर की भी सहायता ली जाएगी।

    गौरतलब है कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार कोरोना संकट की वजह से करीब 1.9 करोड़ लोग नौकरियां गंवा चुके हैं। सिर्फ जुलाई महीने में ही 50 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं। हालांकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार, जून महीने में 4.98 लाख लोग औपचारिक कार्यबल से जुड़े हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : मेहनत से कचड़े के ढेर को बना डाला उपजाऊ भूमि, अब मंडियों में पहुंचती है यहां से सब्जियां
    Next Article रिम्स निदेशक बंगला कैसे बन गया है बिहार चुनाव में विपक्षी सियासत का केंद्रबिंदु, जानें यहां…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : राजस्थान के चूरू में एक विमान क्रैश, मलबे से एक बॉडी बरामद

    July 9, 2025
    देश

    Jio की केयरएक्सपर्ट और टेलीकॉम इजिप्ट मिलकर लॉन्च करेंगे नया हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म

    July 9, 2025
    देश

    DRDO ने शुरू की पेड इंटर्नशिप, 165 सीटों पर मिलेगा रिसर्च का मौका

    July 9, 2025
    Latest Posts

    बिहार बंद : मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष का हंगामा, BJP सांसद रविशंकर प्रसाद का पलटवार

    July 9, 2025

    श्रावणी मेला 2025 : कांवरियों के लिए टेंट सिटी तैयार, घर जैसी सुविधाएं

    July 9, 2025

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

    July 9, 2025

    झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : डुमरी विधायक जयराम ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    July 9, 2025

    जमशेदपुर में दिखा हड़ताल का असर, बैंकिंग सेवाएं हुई ठप…

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.