Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका में खौफनाक सड़क हादसा : हाईवा की टक्कर से चार गाड़ियां जलकर राख, एक की मौ’त (VIDEO)
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका में खौफनाक सड़क हादसा : हाईवा की टक्कर से चार गाड़ियां जलकर राख, एक की मौ’त (VIDEO)

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : झारखंड के दुमका में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुमका रेलवे स्टेशन के पास हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन हाईवा ट्रक और एक कंटेनर में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलाका आग की लपटों से घिर गया।

    टक्कर के बाद धमाके, मचा हड़कंप

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गाड़ियों में लाइटर से भरा सामान लदा था। जैसे ही आग भड़की, अंदर रखे सामान की वजह से धमाके होने लगे। लगातार हो रहे ब्लास्ट से आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुआं और आग का गुबार दिखाई दे रहा था।

    झारखंड के दुमका में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन के पास हाईवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर से आ’ग लग गई। एक की मौ’त, एक की हालत गंभीर।#Dumka #Jharkhand #TruckCollision #JoharLive #BreakingNews #jharkhandDumka pic.twitter.com/rhLeGsD7xj

    — Johar Live (@joharliveonweb) February 26, 2026

    दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। काफी देर तक रेस्क्यू और राहत कार्य चलता रहा। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया ताकि कोई और हताहत न हो।

    एक की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक गाड़ी का खलासी आग में झुलसने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया है। जख्मी ड्राइवर की पहचान संतोष कुमार यादव के तौर पर की गई है, जो बिहार के बांका जिले के कैलाश पहाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे तुरंत इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    जांच में जुटी पुलिस

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ और क्या ट्रकों में लदे सामान के परिवहन में किसी तरह की लापरवाही बरती गई थी।

    Also Read : द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Bihar Banka Dumka Police Dumka Railway Station Dumka road accident Fire Department fire in container heavy vehicle accident Jharkhand news Kailash Hill lighter blast Phool Jhano Medical College and Hospital Road Accident Santosh Kumar Yadav truck collision कंटेनर में आग कैलाश पहाड़ी झारखंड न्यूज ट्रक टक्कर दमकल विभाग दुमका पुलिस दुमका रेलवे स्टेशन दुमका सड़क हादसा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बिहार बांका लाइटर ब्लास्ट सड़क दुर्घटना संतोष कुमार यादव हाईवा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleद्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article झारखंड में साफ मौसम, ठंडी हवा से सुहाना हुआ दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026
    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    Latest Posts

    केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

    September 19, 2026

    केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

    September 19, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.