Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    झारखंड

    द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुर्मू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। उनके दौरे को लेकर राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एजेंसियां हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

    रांची से जमशेदपुर तक खास मूवमेंट

    निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। रांची में उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सीआईएसएफ, जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    जगन्नाथ मंदिर में भूमि पूजन

    जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक मौजूद रहने का उनका कार्यक्रम है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आमंत्रित लोगों की एंट्री पास के जरिए ही होगी।

    शहर में सुरक्षा का कड़ा घेरा

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। VVIP मूवमेंट के कारण ट्रैफिक रूट में आंशिक बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

    रांची एयरपोर्ट बना नो-फ्लाइंग जोन

    सुरक्षा के मद्देनजर रांची सदर एसडीओ ने एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाके को अस्थायी रूप से नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून या किसी भी तरह की उड़ने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही BNSS की धारा-163 के तहत सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : दिल्ली बम धमाका मामला : NIA ने दो और आतंकियों को किया गिरफ्तार, अब तक 11 अरेस्ट

    bhoomi pujan BNSS section 163 BNSS धारा 163 Draupadi Murmu Jagannath Temple jamshedpur Jharkhand tour no flying zone ranchi Ranchi Airport Security Arrangements Sonari Airport VVIP movement जगन्नाथ मंदिर जमशेदपुर झारखंड दौरा द्रौपदी मुर्मू नो फ्लाइंग जोन भूमि पूजन रांची रांची एयरपोर्ट वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षा व्यवस्था सोनारी एयरपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 26 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article दुमका में खौफनाक सड़क हादसा : हाईवा की टक्कर से चार गाड़ियां जलकर राख, एक की मौ’त (VIDEO)

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.