Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बलिया में भीषण सड़क हादसा, पीकअप वैन ने मारी टक्कर, जीप के उड़े परखच्चे, 6 की मौत, 10 घायल
    ट्रेंडिंग

    बलिया में भीषण सड़क हादसा, पीकअप वैन ने मारी टक्कर, जीप के उड़े परखच्चे, 6 की मौत, 10 घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर है. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, तिलक चढ़ा कर लौट रही जीप की पिकअप से टक्कर हो गई. दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. खुशी का मौका मातमी माहौल में बदल गया. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हुई है. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है. इधर, हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. साथ ही, अधिकारियों को भी मौके पर पहुंच कर घायलों की उचित इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है. डीएम रवींद्र कुमार के अनुसार, आठ घायल हैं. इनमें चार को वाराणसी रेफर किया गया. शेष चार घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है.

    कैसे हुआ हादसा

    बताया गया कि एनएच-31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबे छपरा- सुघर छपरा के बीच अंधा मोड़ पर सोमवार की रात करीब दो बजे के बाद यह भीषण सड़क हादसा हुआ. दरअसल,  दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी धनपत गुप्ता के घर से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलकोत्सव गया था. तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद लोग कमांडर जीप से गांव लौट रहे थे. रात करीब दो बजे जीप अभी बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य स्थित अंधा मोड़ पर पहुंची थी, तभी टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी.

    बताया गया कि टक्कर इतनी तेज थी कि एक जीप के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. पिकअप पलट गई. वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये. आस-पास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. एम्बुलेंस पहुंची तो लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा. हादसे में अब तक एक कमांडर जीप चालक व पांच तिलकहरूओं के मरने की सूचना है.

    Andha Mod Bairia Police Station Ballia Country Horrific accident Jeep johar live news pickup van Road Accident Up अंधा मोड़ जीप जोहार लाइव न्यूज़ देश पीकअप वैन बलिया बैरिया थाना भीषण हादसा यूपी सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आयेंगी रांची, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, रांची नो फ्लाई जोन घोषित
    Next Article झारखंड विस बजट सत्र तीसरा दिन : वित्त मंत्री पेश करेंगे वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.