Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आयेंगी रांची, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, रांची नो फ्लाई जोन घोषित
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आयेंगी रांची, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, रांची नो फ्लाई जोन घोषित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल झारखंड आगमन होने वाला है. वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने बुधवार को रांची आ रही हैं. राष्ट्रपति सुबह 11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी जायेंगी. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह  वापस रांची एयरपोर्ट आयेंगी फिर एयरपोर्ट से ओड़िशा के लिए रवाना हो जायेंगी. फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर रांची को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है.

    एयरपोर्ट से सेंट्रल विवि तक रहेगी फोर्स, इमारतों पर तैनात रहेंगे हथियारबंद जवान

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सोमवार की देर शाम एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर ने आइजी अभियान एवी होमकर, रांची रेंज डीआइजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता और ग्रामीण एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ रांची एसएसपी के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लंबी बैठक की.

    चार एसपी समेत 25 डीएसपी और 1200 जवान रहेंगे तैनात

    राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने चार एसपी मो. अर्शी, शंभु सिंह, विजय आशीष कुजूर व एक अन्य के अलावा 25 डीएसपी और 1200 जवानों की तैनाती की है. सुरक्षा को लेकर विशेष दिशानिर्देश जारी किये गये हैं. फोर्स के अलावा रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल विवि तक हर चौक-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गयी है. इसके अलावा बहुमंजिली इमारतों पर हथियारबंद पुलिस के जवानों की भी तैनाती रहेगी. वहीं कार्यक्रम स्थल पर भी पर्याप्त संख्या मे सुरक्षाबलों और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

     

    Central University convocation CUJ Draupadi Murmu jharkhand johar live news President ranchi जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड दीक्षांत समारोह द्रौपदी मुर्मू रांची राष्ट्रपति सीयूजे सेंट्रल यूनिवर्सिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज कई जगहों पर गर्जन के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी   
    Next Article बलिया में भीषण सड़क हादसा, पीकअप वैन ने मारी टक्कर, जीप के उड़े परखच्चे, 6 की मौत, 10 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.