Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 100 की मौ’त, कई घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 100 की मौ’त, कई घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 15, 2025Updated:January 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भीषण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा हुआ. इस दुर्घटना में छह वाहन आपस में टकरा गए, जिनमें तीन ट्रक, एक स्विफ्ट कार और अन्य वाहन शामिल थे. हादसे में एक ट्रक, जो 240 बकरों से भरा हुआ था, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस भीषण हादसे में 100 बकरों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए है. घटना यमुना एक्सप्रेस-वे के 49 नंबर क्षेत्र में घटी है.

    चश्मदीद मोहसिन ने बताया कि वे सिकंदरा से बकरे खरीदकर दिल्ली जा रहे थे. कोहरे के कारण ट्रक पलट गया, जिससे न केवल 100 बकरों की मौत हुई बल्कि बाकी बकरों को भी चोटें आईं. घायलों में सबसे गंभीर रूप से घायल अंकुर बैरागी (19) को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. कानपुर देहात के सिद्दीकी खान (35) और गाजीपुर के मनीराम (50) भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए.

    घटना की जानकारी मिलते ही टप्पल थाना प्रभारी विजयकांत शर्मा पुलिस और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को जल्द सामान्य कर दिया गया. सर्दी के इस मौसम में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाने से यह हादसा हुआ.

    पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें. यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं, और सावधानी बरतना ही इसका सबसे बेहतर समाधान है. सर्दियों के मौसम में वाहन चालकों को चाहिए कि वे एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा का पालन करें, फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें और दूरी बनाए रखें. ऐसे हादसे न केवल जानमाल का नुकसान करते हैं, बल्कि यातायात भी प्रभावित होता है.

    Also Read: PM मोदी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे तीन INS युद्धपोत, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

    Also Read: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर : रेलवे ने नहीं दी जमीन, निर्माण कार्य रुका

    Also Read: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार! जानें क्या है पूरा मामला

    Also Read: झारखंड के 9 जिलों में बदलने वाला है मौसम, फिर 4 दिन जानें कैसा रहेगा तापमान

    Also Read: महाकुंभ में मकर संक्रांति पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान

    Also Read: मोदी के घर की थी डकैती, चार को पुलिस ने दबोचा

    100 goats dead 100 बकरों की मौत 7 people injured 7 लोग घायल Aligarh accident Dense Fog goats died in truck major road accident six vehicles collided Swift car crash Tappal police station area truck accident Uttar Pradesh News Yamuna Expressway 49 milestone Yamuna Expressway collision Yamuna Expressway truck अलीगढ़ हादसा उत्तर प्रदेश समाचार कोहरे के कारण हादसा घना कोहरा छह वाहन टकराए टप्पल थाना क्षेत्र ट्रक दुर्घटना ट्रक में बकरों की मौत भीषण सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे 49 नंबर यमुना एक्सप्रेस-वे ट्रक दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस-वे दुर्घटना स्विफ्ट कार हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुआं ढहने से तीन मजदूरों की मौ’त, CM ने जताया शोक
    Next Article फटा बॉयलर, मचा तहलका…जानें कहां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.