22 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : चतुर्थ चन्द्र मंगल कुछ मानसिक तनाव देगा। कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली तेल अर्पण करें।

वृषभ : पराक्रम बढ़ेगा,जिससे कोई गलत कार्य हो सकता है। बेहतर होगा कहीं घुमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। घी का दान करें।

मिथुन : समय उत्तम है। धन का आगमन होगा। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

कर्क : बहस से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

सिंह : रोग पर खर्च हो सकता है। कोई नया मेहमान का आगमन होगा जिससे मन खुश होगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

कन्या : आय अच्छा होगा पर गलत आय से बचना चाहिए। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। गणेशजी को लड्डू का भोग लगावें।

तुला : क्रोध से बचें। कार्य में प्रगति आएगा। साथ ही प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे। इतर का दान करें।

वृश्चिक : ससुराल से धन का आगमन का योग है। कार्य बनेगा क्योकि भाग्य साथ है। पर स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर धन लाभ के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

धनु : किसी से बिना वजन का कहासुनी हो सकता है। जुवान पर नियंत्र आवश्यक है। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मकर : मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। ज्यादा भाग दौड़ से स्वास्थ बिगड़ सकता है। शनि का वस्तु का दान करें।

कुंभ : विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। आपके सार्थक प्रयास से जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। दुर्गामाता का पूजन ध्यान करें।

मीन : प्रेम में बदनामी हो सकता है। सोच बिचार कर ही कार्य करें। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा। पिला वस्तु का दान करें।