11 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- चंद्र नीच का है। किसी कार्य के पहले सोच विचार कर करें। कार्य व्यवसाय एवं नोकरी में रुकावटें होंगी। पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। अन्न का दान करें।

वृषभ :- आय का मार्ग खुलेगा।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम-काज के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

मिथुन :- रोग शोक से बचे। संतान की शिक्षा में सुधार होगा। घरेलू विवाद कोशिश करने से सुलझ सकता है। भाग्योदय संभव है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। मिथ्या आरोप लग सकता है।

कर्क :- भागदौड़ ज्यादा होगा। काम काज सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रखना होगा। नवीन मित्रता हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।

सिंह :- माता या किसी महिला से विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा।शुभफलों की प्रधानता रहेगी। विवाद से दूर रहें।

कन्या :- समय अनुकलु है। पर रूखे व्यवहार से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम काज सामान्य रहेगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

तुला :- धन और जन के लिए समय उपयुक्त है। काम काज सामान्य रहेगा। आपका मन किसी भी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा हो सकते है।परिवार या मित्र से मतभेद हो उत्पन्न हो सकते है।

वृश्चिक :- कामकाज में सफलता मिलेगी। दूसरों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बन सकती है। वाहन के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है।

धनु :- स्वास्थ और शिक्षा में खर्च अधिक होगा पर आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।खर्चे में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर : कार्य योजना में विस्तार हो सकता है।कामकाज में सफलता मिलेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

कुंभ :- जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करें। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता बनी रहेगी। परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़े।

मीन :- धर्म मे मन लगेगा। किसी से विवाद हो सकता है। करीबियों की भावनाओं की कद्र करें। आपके मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। कामकाज में लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897