Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 2:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»हांगकांग अ’ग्निकांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 128, तलाशी अभियान अंतिम चरण में
    विदेश

    हांगकांग अ’ग्निकांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 128, तलाशी अभियान अंतिम चरण में

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉन्गकॉन्ग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hong Kong : हॉन्गकॉन्ग की रिहायशी इमारतों में लगी तेज़ आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। शुक्रवार को बचाव दल द्वारा प्रभावित इमारतों में तलाशी अभियान के दौरान कई और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ी। अग्निशमन विभाग ने बताया कि शुक्रवार को तलाशी का अंतिम चरण चल रहा है और इसके बाद अभियान समाप्त कर दिया जाएगा।

    सबसे ज्यादा कॉल वाले इलाकों पर फोकस

    अग्निशमन दल सबसे ज्यादा उन इमारतों की तलाशी ले रहा है, जहां से आग लगने के दौरान सबसे अधिक मदद के कॉल आए थे, लेकिन धुआं और तेज़ लपटों की वजह से टीमें समय पर वहां नहीं पहुंच सकी थीं।

    मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है

    हॉन्गकॉन्ग के सुरक्षा सचिव क्रिस तांग ने बताया कि जली हुई इमारतों से लगातार शव बरामद हो रहे हैं और मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। बुधवार दोपहर को ताई पो इलाके के वांग फुक कोर्ट परिसर की आठ इमारतों में से सात में आग लगी। इमारतों पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के लिए लगी बांस की मचान (scaffolding) ने आग को और तेजी से फैलाया। एक इमारत से शुरू हुई आग देखते-देखते सात इमारतों तक फैल गई।

    1000 से ज्यादा अग्निशमन जवानों ने 24 घंटे में पाया नियंत्रण

    एक हजार से अधिक अग्निशमनकर्मी लगातार 24 घंटे तक प्रयास करते रहे, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हादसे के दो दिन बाद भी कई इमारतों से धुआं उठता देखा गया।

    तीन लोग गंभीर लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार

    जिस परिसर में आग लगी, उसमें करीब 2000 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 4800 लोग रहते थे। हादसे में 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 अग्निशमनकर्मी भी शामिल हैं। करीब 900 लोग अब अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग पुलिस ने घटना को लेकर एक निर्माण कंपनी के निदेशकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं, क्योंकि आग फैलने में निर्माण संबंधी खामियों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

    अब सभी हाउसिंग एस्टेट्स का सुरक्षा निरीक्षण होगा

    हॉन्गकॉन्ग प्रशासन ने इस आग से सबक लेते हुए उन सभी हाउसिंग एस्टेट्स का तुरंत निरीक्षण करने का निर्णय लिया है, जहां पर पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं मचान (scaffolding) व निर्माण संबंधी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा।

    हॉन्गकॉन्ग के इतिहास के सबसे भयानक अग्निकांडों में से एक

    बुधवार को लगी यह आग हॉन्गकॉन्ग के इतिहास के सबसे भयानक अग्निकांडों में गिनी जा रही है। चीनी मीडिया के अनुसार 1996 में कोवलून की एक व्यावसायिक इमारत में आग से 41 लोग मारे गए थे। 1948 में एक गोदाम में आग लगने से 176 लोगों की मौत हुई थी।वांग फुक कोर्ट की यह आग अब उन दोनों हादसों के बराबर या उससे भी बड़ी त्रासदी बन चुकी है।

    Also Read : सिमडेगा की अरुणिमा का रिम्स में निधन, शव ले जाने तक के लिए पैसे नहीं

    Hong Kong fire: Death toll rises to 128 search operation in final stages तलाशी अभियान अंतिम चरण में हांगकांग अग्निकांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 128
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा की अरुणिमा का रिम्स में निधन, शव ले जाने तक के लिए पैसे नहीं
    Next Article पलामू से 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    विदेश

    ट्रंप का ऐलान- ईरान पर परमाणु हथियार नहीं चलाएगा अमेरिका

    April 24, 2026
    Latest Posts

    सुखदेवनगर अतिक्रमण मामला : याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

    May 8, 2026

    टेंडर घोटाला केस : ईडी कोर्ट में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिली जमानत

    May 8, 2026

    बिजली उत्पादन पर ऐश का असर, चंद्रपुरा पहुंचे डीवीसी निदेशक ने दिया अल्टीमेटम

    May 8, 2026

    झारखंड-बंगाल में ईडी जांच की अब एक कमान, मनी ट्रेल पर कसेगा शिकंजा

    May 8, 2026

    हजारीबाग नाबालिग हत्याकांड : हाईकोर्ट में पेश हुई एफएसएल और डेथ रिव्यू रिपोर्ट

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.