Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पांच घंटे चली कांग्रेस की CWC बैठक, पास हुए दो बड़े प्रस्ताव…
    बिहार

    पांच घंटे चली कांग्रेस की CWC बैठक, पास हुए दो बड़े प्रस्ताव…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar: पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पांच घंटे चली, जिसमें पार्टी ने दो बड़े प्रस्ताव पास किए और वोट चोरी के खिलाफ पांच करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का अभियान शुरू करने की घोषणा की।

    बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस ने कहा कि अगर जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा तो चुनावी लड़ाई अधूरी रहेगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयार किया जाएगा और व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

    वोट चोरी के मुद्दे पर पार्टी ने 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की। पांच करोड़ हस्ताक्षर अक्टूबर के अंत तक चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे।

    बैठक में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ी निंदा की और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की है। उन्होंने मोदी सरकार की कूटनीति और नीति पर भी सवाल उठाए।

    जातिगत गणना और आरक्षण पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने दबाव में जातिगत जनगणना का फैसला लिया, लेकिन बिहार में हुई गणना के आधार पर आरक्षण बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी गई।

    GST पर कांग्रेस ने कहा कि यह अधूरा है और ठीक से लागू नहीं किया गया, इसका सबसे अधिक बोझ राज्यों पर पड़ा। पार्टी ने वादा किया कि सत्ता में आने पर इसे सुधारना प्राथमिकता होगी।

    बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि जैसे तेलंगाना में CWC बैठक के दो महीने के भीतर कांग्रेस की सरकार बनी थी, वैसे ही अब बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

    CWC बैठक से साफ हुआ कि कांग्रेस इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने की रणनीति बना रही है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि पार्टी के फैसले सहयोगी दलों के लिए यह संदेश हैं कि वह सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री पद के मुद्दों पर दबाव बनाए रखेगी।

    bihar elections Congress CWC meeting Indian politics Mallikarjun Kharge NDA response patna Political Strategy Priyanka gandhi Rahul Gandhi Sonia Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर और पंजाब की राज्यसभा सीटों के लिए 24 अक्टूबर को होगा चुनाव
    Next Article सिमडेगा में मंईयां सम्मान योजना की राशि दुर्गा पूजा से पहले 88,606 लाभुकों के खातों में जमा…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026

    झारखंड: दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सागर सिंह समेत तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

    August 6, 2026

    बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए को बड़ी सफलता, चार लाख के इनामी फरार आरोपी उम्मर फारूक को केरल से किया गिरफ्तार

    August 6, 2026

    UPI पर लगेगा चार्ज? मोबाइल से पैसा भेजने वालों के लिए क्या है पूरी सच्चाई

    August 6, 2026

    झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.