Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की बेटियों को कैंसर से बचाएगी हेमंत सरकार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजना का प्रस्ताव तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की बेटियों को कैंसर से बचाएगी हेमंत सरकार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर योजना का प्रस्ताव तैयार

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की बालिकाओं और युवतियों को कैंसर से बचाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है. इसके तहत 9 से 25 वर्ष तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका मुफ्त में दिया जाएगा.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे कैबिनेट में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. यह योजना राज्य में बालिकाओं को कैंसर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

    किन लड़कियों को लगेगा टीका

    एचपीवी के दो टीके 9 से 14 साल की आयु में छह से 12 महीने के अंतराल पर दिए जाते हैं, जबकि 15 से 25 साल की आयु वर्ग में तीन खुराकों में टीका लगाया जाता है. रिम्स के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रोहित झा के अनुसार, 9-15 साल की आयु की बालिकाओं को यदि पहले दो खुराकों के बीच पांच माह से कम का अंतराल रहा हो, तो उन्हें एक और खुराक की आवश्यकता होती है.

    कब शुरू होगी योजना

    स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की तैयारी शुरू कर दी है. यह योजना 4 फरवरी से शुरू होने की संभावना है. पहले चरण में यह योजना झारखंड के छह जिलों (धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज) में शुरू की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में इसे राज्य के अन्य जिलों में लागू किया जाएगा. योजना का लक्ष्य 25 लाख बालिकाओं-युवतियों को इस टीकाकरण अभियान से आच्छादित करना है.

    जानें क्या है एचपीवी वैक्सीन

    डॉ. रोहित ने बताया कि एचपीवी वायरस यौन संपर्क से फैलता है और यह सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य कैंसर का कारण बन सकता है. एचपीवी का टीका एक प्रभावी उपाय है, जो इन कैंसरों को 90 प्रतिशत तक रोक सकता है. टीका लगने के बाद किशोरियों में कैंसर से संबंधित एचपीवी संक्रमण में 88 प्रतिशत और युवतियों में 80 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है.

    Also Read: PLFI ने चर्चित भाजपा नेता रमेश सिंह से मांगी लेवी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    25 Lakh Girls 25 लाख बालिकाएं 4 February 4 फरवरी 9 to 25 years 9 से 25 साल Cancer Infection Cancer Prevention Cervical Cancer Chief Minister Dr. Rohit Jha Free Vaccine Girl Child Cancer Immunization Scheme girls Health department Hemant Soren HPV Vaccine jharkhand Rims Sexual Contact Six districts of Jharkhand Vaccination Vaccination Campaign Vaccine Dose Young Women एचपीवी वैक्सीन कैंसर रोकथाम कैंसर संक्रमण कैंसर से बचाव झारखंड झारखंड के छह जिले टीका अभियान टीकाकरण टीके की खुराक डॉ. रोहित झा बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना बालिकाओं मुख्यमंत्री मुफ्त टीका युवतियों यौन संपर्क रिम्स सर्वाइकल कैंसर स्वास्थ्य विभाग हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI ने चर्चित भाजपा नेता रमेश सिंह से मांगी लेवी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
    Next Article BPSC अभ्यर्थियों को मिला माले का साथ, कहा- चक्का जाम के साथ ट्रैन भी रोकेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.