Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»तेज आंधी-तूफान ने शहर में मचायी तबाही, रात से बिजली गुल, पेड़ गिरने से यातायात बाधित
    जामताड़ा

    तेज आंधी-तूफान ने शहर में मचायी तबाही, रात से बिजली गुल, पेड़ गिरने से यातायात बाधित

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: देर रात को अचानक से आए तेज आंधी ने पूरे शहर की सूरत बदल डाली. इसका पता लोगों को सुबह बाजार निकलने पर चला. शहर में कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं डालियां टूट कर सड़क पर आ गई, किसी के दुकान के छत उड़ गए. शुरुआत आंधी से हुई जो अपने साथ धूल का गुब्बार लेकर आई थी. आंधी आने के बहुत देर बाद बारिश शुरू हुई. बारिश आने से लोगों ने राहत महसूस की नहीं तो धूल भरी आंधी काफी परेशानी उत्पन्न कर रही थी. गांधी मैदान के समीप एक बड़ी सी पेड़ की डाली सड़क पर गिरी जिससे दिन में काफी लोगों को यातायात में असुविधा का सामना करना पड़ा.

    इस तेज आंधी में काफी लोगों की दुकान के छत उड़ गए और इधर-उधर का सारा कचरा सड़क पर जमा हो गया. महिला महाविद्यालय के व्याख्याता नटवर सर के घर का आज ढलाई होना था पर देर रात में ही उनके घर का सेंटरिंग लोहे का प्रेम समेत उलट गया. इस तेज आंधी का व्यापक असर आम दिनचर्या पर दिखाई दिया. जहां रविवार होने के बावजूद लोगों को बिजली के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा. देर रात में शुरू हुई आंधी के बाद से गई बिजली रानी पूरे दिन लोगों को सताती रही. दोपहर के बाद बिजली की स्थिति में काफी हद तक सुधार हो पाया.

    Johar Live आज की खबर आंधी करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बारिश मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटीएसपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, लोकल मेड कारबाईन व मैगजीन बरामद
    Next Article कांग्रेस केवल देश को विभाजित करना या तोड़ना चाहती थी: अमित शाह

    Related Posts

    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.