Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»शेयर बाजार में भारी गिरावट, अगले सप्ताह भी दबाव बने रहने का अनुमान
    देश

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, अगले सप्ताह भी दबाव बने रहने का अनुमान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। कोरोना काल में किये गये लाॅकडाउन के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर में करीब 24 फीसदी की भारी गिरावट आने के दबाव और काेरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में लगातार जारी वृद्धि के साथ ही भारत चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने से हतोत्साहित निवेशकों की बिकवाली से बीते सप्ताह घरेलू शेयर में भारी बिकवाली देखी गयी। अगले सप्ताह भी बाजाार पर इन कारकों के हावी रहने से दबाव बने रहने का अनुमान जताया गया है।

    समीक्षाधीन अवधि में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1110.13 अंक अर्थात 2.81 प्रतिशत गिरकर 38357.18 अंक पर रहा। सप्ताह के दौरान यह 40 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा लेकिन भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने की खबर के दबाव में यह अपने स्तर को बरकरार रखने में असफल रहा। इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 313.75 अंक अर्थात 2.69 प्रतिशत गिरकर 11333.85 अंक पर रहा।

    इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही जिससे बीएसई का मिडकैप 2.76 प्रतिशत गिरकर 14817.06 अंक पर और स्मॉलकैप 2.59 प्रतिशत फिसलकर 14602.97 अंक पर रहा।

    कोरोना वायरस संक्रमण से निटपने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अप्रैल से जून के दौरान चालू वित्त वर्ष की तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर शून्य से 23.9 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया जो 40 वर्षाें में सबसे बड़ी गिरावट है। केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी जीडीपी के तिमाही आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह दर 5.2 प्रतिशत रही थी। लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गयी थी।

    मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक पूरे देश में पूर्ण बंदी रही थी। इसके बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुये विनिर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी थी और अब तक सभी क्षेत्र काेरोना से पहले की स्थिति में काम नहीं कर रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी 2689556 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3535267 कराेड़ रुपये की तुलना में 23.9 प्रतिशत कम है। इस तरह से देश के जीडीपी की वृद्धि दर शून्य से 23.9 प्रतिशत नीचे रही है।

    विश्लेषकों का कहना है कि यात्री वाहनों की बिक्री में सुधार होने से ऑटो मोबाइल समूह को थोड़ा बल मिला लेकिन जीडीपी में गिरावट और कोरोना के मामलों में बढोतरी होने से निवेशधारणा कमजोर हो गयी। इसके साथ ही पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर फिर से तनाव बढ़ने का असर भी बाजार पर दिखा है। उनका कहना है कि अगले सप्ताह भी बाजार पर इनका असर होगा और बाजार पर दबाव दिख सकता है।

    Business News Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : भागलपुर में बैंक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या
    Next Article रामगढ़ : बाइकर्स गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.