Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 12:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उमस और बिजली कटौती से बेहाल रांची, एसी-इनवर्टर बाजार में मची खरीदारी की होड़
    झारखंड

    उमस और बिजली कटौती से बेहाल रांची, एसी-इनवर्टर बाजार में मची खरीदारी की होड़

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एआई जेनरेटेड तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में बढ़ती उमस और लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में तेज गर्मी और रात में पावर कट की वजह से लोग राहत पाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का रुख कर रहे हैं। शहर के बाजारों में इन दिनों एसी, कूलर, पंखे, इनवर्टर और बैटरियों की बिक्री अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में ग्राहकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

    दुकानों पर सुबह से लग रही भीड़

    रांची के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इन दिनों सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर एसी और इनवर्टर खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कई दुकानदारों का कहना है कि लोग अब जरूरत के हिसाब से नहीं, बल्कि लंबी राहत को ध्यान में रखकर सामान खरीद रहे हैं। अदित्य विजन स्टोर के मैनेजर आनंद ने बताया कि उनके यहां रोजाना 15 से 20 एसी बिक रहे हैं। पहले जहां ग्राहक बजट देखकर तीन-स्टार एसी लेते थे, वहीं अब लोग बिजली बचाने वाले पांच-स्टार मॉडल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोग अब ब्रांड और लंबे समय तक अच्छी सर्विस को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    35 से 40 हजार तक के एसी की सबसे ज्यादा मांग

    बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री 35 हजार से 40 हजार रुपये तक के एसी मॉडल की हो रही है। ग्राहक ऐसे एसी चुन रहे हैं जिनमें बिजली की खपत कम हो और कूलिंग बेहतर मिले। दुकानदारों के मुताबिक इस बार लोग सस्ते विकल्प की जगह टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल प्रोडक्ट पर ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं।

    बिजली कटौती से इनवर्टर-बैटरी की मांग दोगुनी

    गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। इसका असर इनवर्टर और बैटरी बाजार पर साफ दिख रहा है। दुकानदारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में इनवर्टर और ट्यूबलर बैटरियों की बिक्री दोगुनी हो गई है। अधिकतर ग्राहक 200 से 250 एम्पीयर क्षमता वाले इनवर्टर और बैटरी सेट खरीद रहे हैं। ये सेट 10 से 20 घंटे तक बैकअप देने में सक्षम हैं, इसलिए घरों के साथ छोटे दुकानदार और ऑफिस चलाने वाले लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इन सेट्स की कीमत करीब 19 हजार से 20 हजार रुपये तक बताई जा रही है।

    पंखों और कूलर की बिक्री भी तेज

    कोकर स्थित ग्रेट वाइट इलेक्ट्रानिक्स के कैलाश कुमार ने बताया कि पंखों और कूलरों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। मिडिल क्लास परिवारों से लेकर छोटे दुकानदार तक टेबल फैन और स्टैंड फैन खरीद रहे हैं। बढ़ती मांग के कारण कुछ मॉडलों की कीमत में करीब 200 रुपये तक की बढ़ोतरी भी हुई है। उन्होंने बताया कि ग्राहक ऐसे फैन और कूलर तलाश रहे हैं जो कम बिजली खर्च करें और लंबे समय तक चलें। इसी वजह से ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की बिक्री ज्यादा हो रही है।

    Also Read : झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    Next Article कोयला लदा तेज रफ्तार हाइवा घर में घुसा, छत पर सो रहा परिवार बाल-बाल बचा

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेस अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर निशाना

    May 19, 2026
    झारखंड

    चांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान

    May 19, 2026
    जामताड़ा

    स्कूल की दीवार तोड़ घुसा तेज रफ्तार मिनी ट्रक, मची चीख-पुकार

    May 19, 2026
    Latest Posts

    कांग्रेस अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर निशाना

    May 19, 2026

    चांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान

    May 19, 2026

    स्कूल की दीवार तोड़ घुसा तेज रफ्तार मिनी ट्रक, मची चीख-पुकार

    May 19, 2026

    कोल्हान यूनिवर्सिटी मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

    May 19, 2026

    पहाड़ी पर लटका मिला DRDO इंजीनियर का श’व, पुलिस जांच में जुटी

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.