Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ठंड में अलाव तापना मास्टर जी को पड़ गया महंगा, स्कूल के सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक
    ट्रेंडिंग

    ठंड में अलाव तापना मास्टर जी को पड़ गया महंगा, स्कूल के सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीतामढ़ी : बिहार शिक्षा विभाग ने एक विद्यालय के सभी शिक्षकों के वेतन पर लगाई रोक लगा दी है. दरअसल सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर अंतर्गत इब्राहिमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ठंढ़ से बचने के लिए शिक्षक अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान किसी ने फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह फोटो नए साल का बताया जा रहा है. अब शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षकों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दिया है. साथ ही पत्र जारी करते हुए इनसे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग कर दी है.

    क्या लिखा है पत्र में

    पत्र साल के पहले दिन का है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सीतामढ़ी प्रमोद कुमार साहु ने रुन्नीसैदपुर के इब्राहिमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर आदेश दिया है. पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहु का कहना है कि एक जनवरी 2024 को नये साल के मौके पर WhatsApp के माध्यम से तस्वीर भेजते हुए सूचित किया गया है कि उत्क्रमित मध्य विधालय इब्राहिमपुर, रुन्नीसैदपुर में शिक्षण का कार्य नहीं हो रहा है. विद्यालय के सभी शिक्षक वर्ग के बाहर आग सेंक रहे हैं. इससे प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि आप अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता दर्शा रहे हैं. इसलिए इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु अधोहस्ताक्षरी की बाध्यता होगी. प्राप्त स्पष्टीकरण पर अंतिम निर्णय होने तक आपका एवं विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का वेतन स्थगित किया जाता है.

     के के पाठक का नया फरमान

    बता दें कि स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था को लेकर अपर मुख्य सचिव के के पाठक बेहद गंभीर हैं. वो लगातार खुद जिलों में जाकर स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कक्षा संचालन का नया फरमान जारी किया गया है. शिक्षकों को कक्षा लेने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए हैं. के के पाठक अपने अधिकारियों के जरिए अब स्कूलों का निरीक्षण करा रहे हैं. उन्होंने इस बीच एक पत्र हाल में ही सभी डीएम को जारी किया है. जिसमें शिक्षकों की छुट्टी और स्कूल में उनकी उपस्थिति को लेकर सख्ती बरतने की बात कही गयी है. के के पाठक ने नए आदेश में कहा है कि अब व्हाट्सएप पर शिक्षकों की छुट्टी स्वीकार्य नहीं होगी. वो भौतिक रूप से जाकर अपना आवेदन दें. वहीं आदेश दिया गया कि अब एक बार नहीं बल्कि दो बार स्कूलों का औचक निरीक्षण दिन में हो. के के पाठक को यह जानकारी मिली है कि कुछ शिक्षक निरीक्षण का इंतजार करते हैं और फिर दोपहर में स्कूल से निकल जाते हैं. के के पाठक ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

    इसे भी पढ़ें: मधुकम में 40 लाख की लागत से बनेगा जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने का होगा इंतजाम

    Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Sitamarhi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीतामढ़ी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुकम में 40 लाख की लागत से बनेगा जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने का होगा इंतजाम
    Next Article हजारीबाग डीएसपी राजेन्द्र दुबे के आवास पर ईडी की छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.