Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लू को लेकर अलर्ट जारी, 6 से कुछ जगहों पर बारिश
    झारखंड

    लू को लेकर अलर्ट जारी, 6 से कुछ जगहों पर बारिश

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. 4 अप्रैल से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल और बारिश और कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. कहा गया है कि 4 से 6 अप्रैल तक कोल्हान और संताल के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. वहीं, तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है.

    कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश

    मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ अभिषेक आनंद ने बताया है कि 5 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. 6, 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 6 अप्रैल को राज्य के उत्तरी भाग (पलामू प्रमंडल और आसपास के इलाके) में अलग-अलग स्थानों पर और 7 अप्रैल को उत्तरी और मध्य (राजधानी और आसपास के इलाके) में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 8 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) और मध्य भाग में छिटपुट बारिश हो सकती है. चूंकि यह बारिश वज्रपात के कारण होने वाली है, इसलिए पूरे जिले में बारिश नहीं होगी. जहाँ से भी बादल गुजरेगा, वहाँ वर्षा होगी.

    6 को 38 डिग्री तक पारा चढ़ने का अनुमान

    मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि 6 अप्रैल को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसके बाद मौसम में बदलाव के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. राजधानी रांची के आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है.

    ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी कल देवघर होते हुए जायेंगे जमुई, अरुण भारती के पक्ष में मांगेंगे वोट

    heat heat wave. weather alert jharkhand johar live news Meteorological Department rain ranchi Storm water Weather weather forecast Weather Information आंधी गर्मी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पानी बारिश मौसम मौसम जानकारी मौसम पर्वानुमान मौसम विभाग रांची लू। मौसम अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी कल देवघर होते हुए जायेंगे जमुई, अरुण भारती के पक्ष में मांगेंगे वोट
    Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, सुबह सर्चिंग में जवानों को मिले तीन और शव

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.