Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला
    Uncategorized

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2025Updated:July 31, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा में 50 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह स्वास्थ्य केंद्र शहर के बीचों-बीच स्थित पुराने बंद पड़े सदर अस्पताल को तोड़कर बनाया जाएगा। मंत्री अंसारी ने जानकारी दी कि यह नया हाईटेक अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और आने वाले दो वर्षों के भीतर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। “स्वास्थ्य विभाग एक संवेदनशील विभाग है, लेकिन विपक्ष के लोग इसे मजाक में लेते हैं। हमारी सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और लगातार सुधार की दिशा में कदम उठा रही है। डॉ. अंसारी ने झारखंड की भौगोलिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य के कई इलाके पहाड़ी और जंगली हैं, जहां एंबुलेंस की पहुंच संभव नहीं हो पाती। इस समस्या के समाधान हेतु उन्होंने एक नई योजना की घोषणा की। हर गांव में 1500 स्ट्रेचर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही एक व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा, जो मरीजों को खटिया की बजाय स्ट्रेचर पर अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
    अपने संबोधन में मंत्री ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही पर टिप्पणी करते हुए कहा, “वे विदेशी हैं, उन्हें राज्य की जमीनी हकीकत और यहां की गरीबी का अंदाजा नहीं है। जब वे मंत्री थे, तब उन्होंने क्या किया? इसी क्रम में उन्होंने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को भी निशाने पर लेते हुए कहा, बाबूलाल जी गलत दिशा में जा रहे हैं। यदि उन्हें कहीं कोई समस्या दिखती है, तो वे मुझे बताएं, मैं उसका समाधान करूंगा। विपक्ष केवल आलोचना करता है, समाधान की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं करता। मंत्री अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग की हालिया उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में आधुनिक अस्पताल बनाए जा रहे हैं, मेडिकल उपकरणों की खरीदारी की जा रही है और चिकित्सकों की बहाली की प्रक्रिया भी तेज़ की गई है। इस शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. डीसी मुंशी समेत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक
    Next Article मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.