Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»दिवाली-छठ को लेकर अलर्ट मोड में बिहार का स्वास्थ्य विभाग, सभी अस्पताल 24 घंटे रहेंगे तैयार
    बिहार

    दिवाली-छठ को लेकर अलर्ट मोड में बिहार का स्वास्थ्य विभाग, सभी अस्पताल 24 घंटे रहेंगे तैयार

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने पटना समेत पूरे जिले में चिकित्सा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा है। त्योहारों के दौरान पटाखों और आग से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच, पटना एम्स, गार्डिनर रोड अस्पताल, एलएनजेपी अस्पताल और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह व्यवस्था लागू रहेगी।

    क्विक रिस्पांस टीम का गठन

    स्वास्थ्य विभाग ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) बनाई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी। दिवाली (20 अक्टूबर) और छठ पर्व (25-28 अक्टूबर) के दौरान सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। खास तौर पर आग से जलने, झुलसने या पटाखों से घायल होने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिलेगा।

    अस्पतालों में दवाओं का पूरा स्टॉक

    सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को जरूरी दवाओं और संसाधनों का स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है। निजी अस्पतालों को भी सतर्क रहने और सरकारी व्यवस्था में सहयोग करने की सलाह दी गई है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

    आपातकालीन संपर्क नंबर

    किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करें :

    • पीएमसीएच कंट्रोल रूम : 0612-2300080
    • पीएमसीएच अधीक्षक : 9470003549
    • पीएमसीएच प्रिंसिपल : 9470003552
    • आईजीआईएमएस : 9473191807 / 0612-2297099
    • पटना एम्स : 9470702184 / 0612-2451070
    • गार्डिनर रोड अस्पताल : 8521861020
    • एलएनजेपी अस्पताल, राजवंशी नगर : 9431022000
    • सिविल सर्जन कार्यालय : 9470003600

    नागरिकों से सावधानी की अपील

    स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पटाखों का इस्तेमाल सावधानी से करें। आग या अन्य दुर्घटना की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल या आपातकालीन नंबरों पर संपर्क करें। यह व्यापक तैयारी त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Also Read : बिहार चुनाव 2025: पुलिसकर्मियों को मिला सख्त निर्देश,  राजनीति से रहें दूर, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

    Bihar's health department on alert for Diwali and Chhath; all hospitals to remain on standby 24 hours Health department alert on Diwali-Chhath: Medical system on high alert in Patna दिवाली-छठ को लेकर अलर्ट मोड में बिहार का स्वास्थ्य विभाग दिवाली-छठ पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क : पटना में चिकित्सा व्यवस्था हाई अलर्ट पर सभी अस्पताल 24 घंटे रहेंगे तैयार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025: पुलिसकर्मियों को मिला सख्त निर्देश,  राजनीति से रहें दूर, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article सब्जी मंडी बना रणक्षेत्र : जाम को लेकर दो गुटों में लाठी-डंडों से भिड़ंत, दर्जनभर लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.