Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर लौटे भारत… जानें क्यों
    खेल-सिनेमा

    इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर लौटे भारत… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गौतम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक व्यक्तिगत आपातकाल के कारण भारत लौटना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी मां, सीमा गंभीर को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। अच्छी खबर यह है कि सीमा गंभीर अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    17 जून को वापस जाएगे इंग्लैंड

    गंभीर 7 जून को भारतीय टीम के साथ लंदन पहुंचे थे, जहां टीम बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है। आज से इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच शुरू होने वाला था, लेकिन इस बीच गंभीर को परिवार के पास लौटना पड़ा। हालांकि, वह 17 जून को इंग्लैंड वापस पहुंच जाएंगे, ताकि 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम के साथ जुड़ सकें।

    गंभीर का परिवार

    गौतम गंभीर का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता दीपक गंभीर का टेक्सटाइल्स का व्यवसाय है, जबकि उनकी मां सीमा गंभीर गृहिणी हैं। गंभीर की एक छोटी बहन एकता है। अक्टूबर 2011 में गंभीर ने नताशा जैन से शादी की थी और उनकी दो बेटियां, अज़ीन और अनाइज़ा हैं।

    इंग्लैंड में 18 साल से जीत का इंतज़ार

    भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीते हुए 18 साल हो चुके हैं। 2007 के बाद से भारत ने वहां कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती। इस दौरान एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 4 टेस्ट सीरीज खेलीं, जिनमें से 3 में हार और 1 ड्रॉ रही। इस बार टीम विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरेगी, जिससे युवा खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

    गंभीर ने कहा- मुश्किलें आएंगी, लेकिन..

    गंभीर ने अभ्यास सत्र के दौरान युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “यह आपके लिए मौका है कि आप देश के लिए कुछ खास करें। मुश्किलें आएंगी, लेकिन यही वो पल हैं जो आपको बड़ा खिलाड़ी बनाते हैं।” पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा और फैंस को उम्मीद है कि गंभीर की वापसी के साथ भारतीय टीम इस बार इतिहास रच पाएगी।

    गंभीर की वापसी और टीम की रणनीति

    गंभीर के 17 जून को लौटने की उम्मीद है, और उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी। उनकी कोचिंग में भारत एक आक्रामक और रणनीतिक खेल की उम्मीद कर रहा है। फैंस और क्रिकेट पंडितों की नजरें इस सीरीज पर टिकी हैं, जो भारत के लिए एक ऐतिहासिक जीत का मौका हो सकती है।

    Also Read : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 13 बोतल शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार

    BCCI cricket coach Cricket News Delhi England family Gautam Gambhir Head Coach health update heart attack hospital ICU india vs England Indian cricket team out of danger personal emergency returned to India Seema Gambhir Sports news stable condition Test Series अस्पताल इंग्लैंड इंडिया वर्सेज इंग्लैंड क्रिकेट कोच क्रिकेट न्यूज़ खतरे से बाहर खेल समाचार गौतम गंभीर टेस्ट सीरीज दिल्ली परिवार बीसीसीआई भारत वापसी भारतीय क्रिकेट टीम व्यक्तिगत आपातकाल सीमा गंभीर स्थिर स्थिति स्वास्थ्य अपडेट हार्ट अटैक हेड कोच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के छह बच्चों का रांची रेलवे स्टेशन पर RPF ने किया रेस्क्यू
    Next Article गुमला में दिनदहाड़े व्यापारी को मा’री गो’ली, हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    Latest Posts

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.