Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अंबानी और अडानी की कुल संपत्ति से भी कहीं अधिक है इनके पास, 8 प्राइवेट प्लेन और 700 कारों का है कलेक्शन
    जोहार ब्रेकिंग

    अंबानी और अडानी की कुल संपत्ति से भी कहीं अधिक है इनके पास, 8 प्राइवेट प्लेन और 700 कारों का है कलेक्शन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दुनिया के अमीरों की बात हो तो मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का चेहरा सामने आता है. लेकिन एक ऐसा भी परिवार है जिसके पास इतनी संपत्ति है कि दोनों की कुल संपत्ति से भी कहीं अधिक है.  जी हां, हम बात कर रहे है अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की. जो कल से भारत की दो दिन की यात्रा पर आ रहे हैं. यह उनके क्राउन प्रिंस के रूप में भारत का पहला दौरा होगा, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे. यह यात्रा भारतीय और यूएई के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

    26 लाख करोड़ का मालिक परिवार

    शेख खालिद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बड़े बेटे हैं और अबू धाबी की रूलिंग एआई नाहयान परिवार से आते हैं. उनका परिवार दुनिया का सबसे अमीर परिवार माना जाता है. जिसकी कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर (लगभग 26 लाख करोड़ रुपये) है. यह राशि मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल संपत्ति से भी कहीं अधिक है.

    ये है परिवार की संपत्तियां

    • तेल भंडार: इस परिवार के पास दुनिया के तेल भंडार का लगभग छह फीसदी हिस्सा है.
    • विविध निवेश: परिवार ने रिहाना की ‘सैवेज एक्स फेंटी’ से लेकर एलन मस्क की ‘स्पेसएक्स’ तक कई प्रमुख कंपनियों में निवेश किया है.
    • फुटबॉल क्लब और ऑटोमोबाइल्स: मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब का मालिकाना हक और प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में हिस्सेदारी है.
    • राष्ट्रपति महल: अबू धाबी में स्थित राष्ट्रपति महल की कीमत 475 मिलियन डॉलर (लगभग 4 हजार करोड़ रुपये) है.
    • यॉट्स: परिवार के पास अज्जम और ब्लू सुपरयॉट जैसे बड़े यॉट्स हैं, जिनकी कीमत 600 मिलियन डॉलर (लगभग 5 हजार करोड़ रुपये) है.
    • विमानों का बेड़ा: परिवार के पास 8 निजी जेट, एयरबस A320-200 और तीन बोइंग 787-9 विमान हैं.
    • लग्जरी कारें: 700 से अधिक कारों में दुनिया की सबसे बड़ी एसयूवी और जीप शामिल हैं. शेख मंसूर बिन जायद के पास कई लग्जरी कारें हैं, जैसे बुगाटी वेरॉन और लेम्बोर्गिनी रेवेन्टन.

     

    अबू धाबी क्राउन प्रिंस यात्रा क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गौतम अडानी दुनिया के अमीर द्विपक्षीय सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत यात्रा भारत-यूएई संबंध मुकेश अंबानी यूएई संपत्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र ने झारखंड में बिजली संकट पर उठाए सवाल, बोले-सरकार नहीं करती पेमेंट
    Next Article दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस, जानें फिर क्या हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.