Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपभोक्ता आयोग के रिक्त पदों को लेकर हजारीबाग चेंबर कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    झारखंड

    उपभोक्ता आयोग के रिक्त पदों को लेकर हजारीबाग चेंबर कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2020Updated:August 10, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • कहा, वादों के निष्पादन में हो रही है परेशानी

    हजारीबाग। फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्य के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों के रिक्त पदों की नियुक्ति को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से कहा गया है कि राज्य के 24 जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में मात्र दो जिला देवघर व पलामू में अध्यक्ष कार्यरत है. बाकी शेष 22 जिले अध्यक्ष विहीन है. राज्य में 19 जिला आयोग में पुरुष सदस्यों एवं 16 महिला सदस्यों के पद रिक्त हैं. निकट भविष्य में अध्यक्ष एवं सदस्य सेवानिवृत्त होने वाले हैं. अगर रिक्त पद भरे नहीं गए तो लोगों को बहुत परेशानी होगी.
    इससे पहले उक्त आयोगों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा दो बार संचालित की गई थी लेकिन सरकारी मशीनरी की लापरवाही के कारण यह आज तक अधर में लटकी है. एक-एक कर जिला उपभोक्ता आयोग पदाधिकारी विहीन होते जा रहे हैं. वहां मुकदमों की अंबार लगी है. वादों का निष्पादन अधिकतम 6 महीने के अंतर्गत हो जाना चाहिए लेकिन 10 बरसों से आयोगों में वादों का निष्पादन लंबित है. जिसका मुख्य कारण समय पर पदाधिकारियों का पदस्थापना नहीं होना है.
    एक ओर राज्य सरकार राज्य में उपभोक्ता जागरूकता अभियान पर एक बड़ी राशि खर्च करती है परंतु दूसरी ओर कार्यप्रणाली की शिथिलता के कारण सरकार की योजना विफल होता दिखाई पड़ रहा है. अतः सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग एवं राज्य सरकार से अनुरोध है कि वस्तु स्थिति पर संज्ञान लेकर शीघ्र राज्य के सभी उपभोक्ता आयोगों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए इससे लोगों की परेशानी दूर होगी. पत्र को सचिव राजेश ठाकुर व अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल के माध्यम से दिया गया है.

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन कारोबारी कुंदन को कालू लामा का गुर्गा राज ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article एनटीपीसी के कोयला ट्रांसपोर्टिंग से कुसुम्भा को शहर से जोड़ने वाली मुख्य पथ की स्थिति हुई नारकीय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    Latest Posts

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.