Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग विधानसभा चुनाव: भाजपा से टिकट के लिए कई दावेदार खड़े है कतार में
    झारखंड

    हजारीबाग विधानसभा चुनाव: भाजपा से टिकट के लिए कई दावेदार खड़े है कतार में

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की दौड़ तेज हो गई है. हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारों की सूची चर्चा का विषय बनी हुई है. पार्टी के भीतर कई नेता इस महत्वपूर्ण टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे है. राजनीतिक सूत्रों की माने तो अमरदीप यादव, भैया अभिमन्यु और प्रदीप प्रसाद में से किसी एक को भाजपा की ओर से हजारीबाग विधानसभा का टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है. यदि अमरदीप यादव को टिकट मिलती है तो यह भैया अभिमन्यु और प्रदीप प्रसाद के लिए एक कठिन चुनौती हो सकती है. वहीं अगर प्रदीप प्रसाद को टिकट नहीं मिलता है तो उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठ सकते हैं. ऐसी स्थिति में प्रदीप निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का विकल्प भी चुन सकते हैं. उनके राजनीतिक भविष्य और रणनीति पर निर्भर करेगा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेते हैं या नहीं. प्रदीप के मजबूत वोट बैंक को देखते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उनकी सफलता की संभावना भी खारिज नहीं की जा सकती है.

    यदि अन्य दावेदारों को टिकट नहीं मिलती है, तो भाजपा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. असंतुष्ट नेता निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं, जिससे भाजपा के वोट बैंक में विभाजन हो सकता है. इसके अलावा स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं यदि वे स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते हैं.

    ये है प्रमुख दावेदार

    • भैया अभिमन्यु
    • प्रदीप प्रसाद
    • अमरदीप यादव (ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष)
    • सेफाली गुप्ता
    • अमित सिन्हा
    • युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा
    • अनुपम सिन्हा
    • श्रद्धानंद सिंह

     

    झारखंड विधानसभा चुनाव टिकट की दौड़ दावेदार निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा टिकट राजनीतिक चर्चा हजारीबाग विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची सिविल कोर्ट ने दोषी ठहराया, 2 साल की सुनाई सजा 
    Next Article राजमहल में अबुआ आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप, एनसीपी ने की कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.