Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»हरदीप सिंह बरार बने BMW Group India के नए अध्यक्ष और सीईओ
    ट्रेंडिंग

    हरदीप सिंह बरार बने BMW Group India के नए अध्यक्ष और सीईओ

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हरदीप सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gurugram : BMW Group India ने मंगलवार को हरदीप सिंह बरार को अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की. बरार की नई कंपनी में भूमिका 1 सितंबर से प्रभावी होगी. लक्जरी ऑटोमेकर ने एक बयान में कहा, “बरार ‘विक्रम पावाह’ की जगह लेंगे, जो बीएमडब्ल्यू ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं.”

    बीएमडब्ल्यू ग्रुप के एशिया-प्रशांत, पूर्वी यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीन-फिलिप पैरेन ने कहा, “बीएमडब्ल्यू ग्रुप के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है. साथ ही भारत इस क्षेत्र के लिए हमारी दीर्घकालिक सफलता की रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. हरदीप सिंह बरार के पास इस गतिशील बाजार का नेतृत्व करने और बीएमडब्ल्यू ग्रुप के संचालन को मजबूत करने के लिए व्यापक विशेषज्ञता और भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग की गहन समझ है.”

    उन्होंने ‘विक्रम पावाह’ को धन्यवाद देते हुए कहा, “हम बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की रणनीतिक वृद्धि में पावाह के अपार योगदान और कंपनी के हालिया विकास में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं.” बरार भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में 30 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव लेकर आए हैं, उन्होंने कई वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर कार्य किया है. हाल ही में उन्होंने किआ इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया. कंपनी ने कहा कि पावाह 2017 से बीएमडब्ल्यू ग्रुप के साथ हैं और उन्होंने भारत (2017 – 2018 और 2020 – 2025) के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया (2018 – 2020) में कंपनी के संचालन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है.

    ऑटोमेकर ने कहा, “हाल के वर्षों में, पावाह ने नए अवसरों और लक्षित समूहों के माध्यम से बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, डिजिटलीकरण, रिटेल एक्सपीरियंस और कस्टमर सेंट्रिसिटी को अगले स्तर पर ले जाने के साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया को आगे बढ़ाया.” बीएमडब्ल्यू, मिनी और मोटरराड के साथ, बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के प्रीमियम क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है. बीएमडब्ल्यू इंडिया बीएमडब्ल्यू ग्रुप की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है और इसका मुख्यालय गुरुग्राम (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में है. बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 2007 में परिचालन शुरू किया था. जनवरी 2012 में लॉन्च होने के बाद से मिनी ने भारत में प्रीमियम स्मॉल कार ब्रांड के रूप में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया है.

    Also Read :  झारखंड में शराब दुकानों की निगरानी अब होमगार्ड के हवाले

    Auto Industry News Automotive News BMW Australia BMW Corporate News BMW Group BMW Group India BMW India CEO BMW India Update BMW Management BMW New Leadership BMW New Zealand Business Leadership CEO Announcement CEO Appointment Executive Leadership Hardeep Brar Appointment Hardeep Singh Brar Indian Auto Sector Luxury Carmaker Vikram Pawah ऑटोमोटिव समाचार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री न्यूज कार्यकारी नेतृत्व बिजनेस लीडरशिप बीएमडब्ल्यू इंडिया अपडेट बीएमडब्ल्यू इंडिया सीईओ बीएमडब्ल्यू ऑस्ट्रेलिया बीएमडब्ल्यू कॉर्पोरेट न्यूज बीएमडब्ल्यू ग्रुप बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया बीएमडब्ल्यू नई नेतृत्व टीम बीएमडब्ल्यू न्यूजीलैंड बीएमडब्ल्यू प्रबंधन भारतीय ऑटो सेक्टर लक्ज़री कार निर्माता विक्रम पावाह सीईओ घोषणा सीईओ नियुक्ति हरदीप बरार नियुक्ति हरदीप सिंह बरार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    Next Article रेल मंत्री Ashwini Vaishnav के पिता Dau Lal Vaishnav का निधन, एम्स जोधपुर में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.