Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सालासर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
    झारखंड

    सालासर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मण्डल, रांची में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार 23 अप्रैल को श्री सालासर हनुमान मंदिर, मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण, बंसीधर अडूकिया रोड, रांची में हनुमान जयंती धूमधाम से आयोजित किया गया. बता दें कि मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में श्री सालासर बालाजी का जागृत विग्रह प्रतिमा सन् 1995 में प्राण प्रतिस्थापित है. विगत 28 वर्षो से प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ व शनिवार को खिचड़ी वितरण व शेष दिन भजन कीर्तन होता है. ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित इस मंदिर में श्रधालुओ का तांता लगा रहता है. मान्यता है कि जो भक्त राजस्थान नहीं जा सकते, एक बार रांची दरबार में हाज़री लगा ले तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती है. यहां हनुमान जी की गद्दी हैं.

    संस्था के मंत्री किशन शर्मा ने बताया कि प्रात: 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री हनुमान महोत्सव में नयनाभिराम झाँकी, अखंड ज्योत, रसमाधुरी श्रृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये. प्रातः 8 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान रमेंश शर्मा सहपत्नी ने ज्योत प्रज्ज्वलीत किया. प्रात: 9 बजे से 151 संकल्पित श्रधालु महिलाओ द्वारा सामूहिक सस्वर सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य गुनगांन श्री जनार्धन जी जोशी के सानिध्य में किया गया. सांय 4 बजे से 108 सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का वृहत आयोजन किया गया साथ ही दिनभर भक्तों के द्वारा छप्पन भोग व सवामणी भोग लगाया गया. ततपश्चात संध्या 5 बजे से रांची के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहको द्वारा भजनों की अविरल गंगा प्रवाहित की गई एवं रात्रि 10 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ.

    आज विशेष रूप से पधारे चाईबासा जिला के IAS अमन अग्रवाल सह माताजी बबिता अग्रवाल ने सालासर बाबा का ज्योत व आशीर्वाद लिया. प्रांतीय सम्मेलन के महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बजाज व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष रमेंश शर्मा ने IAS अमन अग्रवाल को शॉल, अंगवस्त्र व पुष्पगुछ देकर भव्य सम्मान स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया.

    महोत्सव को सफल बनाने में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रमेंशचंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा (टोली), सचिव किशन लाल शर्मा, अरुण जोशी, श्याम सुंदर गोवला, अशोक पुरोहित, प्रदीप कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित सारस्वत (काली),  गुलाब शर्मा, धर्मचंद शर्मा (भोपली), नथमल शर्मा, कमल शर्मा (कल्लू) , सुनील शर्मा (मुन्ना), राहुल शर्मा (चिंटू), मनीष शर्मा, भगवती व्यास गुड्डू, चेतन माटोलिया, अमित शर्मा, मनोज बजाज, विनय जोशी, ललित माटोलिया, योगेश सारस्वत, चेतन माटोलिया, दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश माटोलिया आदि सहयोग कर रहे हैं.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भजन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज श्री सालासर हनुमान मण्डल सिटी न्यूज स्थानीय खबर हनुमान जयंती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक में चोरी की कोशिश करने वाला अपराधी धराया, भेजा गया जेल
    Next Article डीसी ने दिया आदेश, एक अपराधी को किया गया जिला बदर, तीन को प्रतिदिन लगानी होगी थाने में हाजिरी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025
    चाईबासा

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.