Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 8:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को उतारा था मौ’त के घाट, अब आजीवन कारावास
    कोर्ट की खबरें

    ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को उतारा था मौ’त के घाट, अब आजीवन कारावास

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले में साल 2022 में हुई हत्या के एक मामले में मृतक की पत्नी समेत उसके ब्वॉयफ्रेंड को आजीवन कारावास की सजा मिली है. आरोप था कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भागी और वापस लौटने पर पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी. मृतक खेत की रखवाली करने गया था, जहां बासा पर उसे मौत के घाट उतारा गया था.

    मामले में जिला व्यवहार न्यायालय के एडीजे 2 की अदालत ने सजा के बिंदु पर हुई सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुनाया. इसमें कांड की अभियुक्त पुतुल देवी और उसके प्रेमी खवासपुर निवासी सोनेलाल मंडल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. दोनों को 35-35 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है. राशि जमा नहीं कराने पर छह-छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी.

    ये है पूरा मामला

    मामले में मृतक शंभु मंडल के बड़े भाई उपेंद्र मंडल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था. उन्होंने उल्लेख किया था कि उनके भाई शंभु मंडल की शादी हत्या से 15 साल पूर्व पुतुल देवी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. दोनों को तीन बच्चे भी हैं. शादी के दो साल बाद से ही पुतुल देवी का संबंध खवासपुर निवासी सोनेलाल मंडल के साथ शुरू हो गया. इसका विरोध केसकर्ता के छोटे भाई शंभु मंडल ने किया. इसको लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ.

    पत्नी ने रची हत्या की साजिश

    बताया गया कि 21 सितंबर 2022 को पुतुल देवी अपने प्रेमी सोनेलाल मंडल के साथ दिल्ली भाग गयी. 30 सितंबर 2022 को लौट कर अपने घर आयी. दिल्ली भागने का कारण पूछने पर पुतुल देवी ने शंभु मंडल की हत्या करवाने की धमकी दे दी. इसके बाद 11 अक्टूबर 2022 की रात साजिश के तहत पुतुल देवी ने अपने पति शंभु मंडल को मिर्च की फसल की रखवाली के लिए बासा पर भेज दिया. दर्ज कराये गये केस के अनुसार, 2-3 अज्ञात लोगों के साथ मौजूद सोनेलाल मंडल ने उनके भाई के गले में रस्सी बांधकर बांस-बल्ले से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी.

    Also Read:  बाध की आंखमिचौली, वन विभाग छान रहा खाक, खौफ में लोग

    Also Read:बिहार के इस थाने में बार डांसर के साथ हुई श’राब पार्टी, फिर जो हुआ… जानिये

    bamboo bat Bhagalpur Bihar boyfriend Court crime escape to Delhi Farm Fine Imprisonment life imprisonment lover murder murder conspiracy Punishment Putul Devi Shambhu Mandal Sonalal Mandal strangulation wife अपराध अर्थदंड आजीवन कारावास कारावास कोर्ट खेत गला घोंटना दिल्ली भागना न्यायालय पत्नी पुतुल देवी प्रेमी बांस बल्ला बिहार ब्वॉयफ्रेंड भागलपुर मर्डर साजिश शंभु मंडल सजा सोनेलाल मंडल हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाघ की आंखमिचौली, वन विभाग छान रहा खाक, खौफ में लोग
    Next Article फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को जेल! गैर जमानती वारंट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.