Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ज्ञानवापी केस : मुस्लिम पक्ष को झटका, परिसर में पूजा रोकने से हाईकोर्ट का इन्कार
    देश

    ज्ञानवापी केस : मुस्लिम पक्ष को झटका, परिसर में पूजा रोकने से हाईकोर्ट का इन्कार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2024Updated:February 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाराणसी : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है. मुस्लिम पक्ष की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एडवोकेट जनरल को लॉ एंड ऑर्डर मैनटेन रखने का निर्देश दिया. मामले पर अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी.

    इससे पहले, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने व्यास तहखाने में पूजा-पाठ रोकने से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को पहले हाईकोर्ट जाने का सुझाव दिया था. शुक्रवार को हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की बहस हुई. ​इसके बाद बैंच ने राज्य सरकार से वाराणसी की स्थिति के बारे में जानकारी ली.

    सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट को बताया कि वाराणसी कोर्ट ने 7 दिन में पूजा की व्यवस्था तहखाने में करने का निर्देश दिया था. हालांकि, डी.एम. ने महज 7 घंटे में ही पूजा की प्रक्रिया शुरू करा दी. इससे वहां अफरातफरी मच गई. हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष से पूछा कि पूजा के लिए अभी एप्लीकेशन डालने की जरूरत क्या थी? हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा कि एएसआई के सर्वे में तहखाने का दरवाजा नहीं मिला. कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से पूछा कि तहखाने का दरवाजा कहां गया?

    वहीं ट्रैजरी से तहखाने में 8 खंडित मूर्तियां वापस लाई गई हैं. ए.एस.आई. सर्वे के दौरान शिव, हनुमान, लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्तियां सर्वे के दौरान मिली थीं. 10 में से 8 मूर्तियां ट्रैजरी से वापस तहखाने में पहुंचाई गई हैं. डी.एम. की कस्टडी में साक्ष्य के लिए उक्त मूर्तियां रखी गई हैं.

    तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने से नाराज मुस्लिम पक्ष ने शुक्रवार को जुमे पर वाराणसी बंद का आह्वान किया था, जिसके बाद 1700 लोग नमाज पढ़ने ज्ञानवापी पहुंच गए. जबकि सामान्य तौर पर यहां 300 से 500 लोग ही पहुंचते थे. अंदर परिसर फुल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते नमाजियों को बाहर ही रोक दिया. वहीं, अंजुमन इंतजामिया कमेटी के ज्वाइंट सैक्रेटरी मो. यासीन भी ज्ञानवापी पहुंचे. यासीन ने कहा कि मेरी कोई नाराजगी नहीं है, मैं हाथ जोड़ता हूं, नमाज का वक्त है, जाने दीजिए.

     

    Allahabad Country Gyanvapi High Court johar live news इलाहाबाद जोहार लाइव न्यूज़ ज्ञानवापी देश हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी विक्षोभ के बनने से 5 व 6 फरवरी को बारिश के आसार  
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 3 February 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.