Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : दूसरे राज्य से गांजा लेकर जिले में सप्लाई करने वाले दो तस्कर पकड़ाये, आठ किलो गांजा बरामद
    झारखंड

    गुमला : दूसरे राज्य से गांजा लेकर जिले में सप्लाई करने वाले दो तस्कर पकड़ाये, आठ किलो गांजा बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। जिनमें सेन्हा प्रखंड निवासी यासिन अंसारी व गुमला के गोकुल नगर निवासी विजय केशरी है। इनदोनों के पास से आठ किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुई है। पुलिस ने यासिन की एक बाइक भी जब्त की है। विजय केशरी गुमला जिले का सबसे बड़ा गांजा कारोबारी है, जो दूसरे राज्यों से गांजा मंगाकर विभिन्न हिस्सों में बेचता है। पुलिस के अनुसार विजय ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया है। जिसपर कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी गुमला एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गुमला जिला पुलिस लगातार नशा के खिलाफ अभियान चला रही है। साथ ही जो लोग नशे के व्यापार से जुड़े हैं। उन लोगों को पकड़ा जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार की शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल में भारी मात्रा में गांजा लेकर गुमला से घाघरा की ओर जा रहा है। इस सूचना पर एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल के नेतृत्व में घाघरा थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू, पुअनि बुलेट गोराई, सअनि अजीत कुमार राय, सहित पुलिस बल के जवानों ने टोटांबी के समीप जांच अभियान शुरू किया। तभी बाइक से एक युवक तेजी से गुमला से घाघरा की ओर जा रहा था. जिसे पकड़ा गया. उसने अपना नाम यासिन अंसारी बताया. जांच की गयी तो गाड़ी में टंगे थैला में चार किलो गांजा मिला. पूछताछ में उसने गुमला के विजय केशरी से गांजा खरीदकर सेन्हा ले जाने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने विजय केशरी के घर गोकुल नगर में छापामारी की. विजय को धर दबोचा. घर की तलाश में चार किलो 200 ग्राम गांजा मिला. एसपी ने कहा कि विजय गुमला जिले का सबसे बड़ा गांजा तस्कर है. एसपी ने बताया कि घाघरा व गुमला थाना की पुलिस की पहल से दोनों गांजा तस्करों को पकड़ा गया है. तस्करों को पकड़ने में एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल, घाघरा थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू, गुमला थानेदार शंकर ठाकुर, पुअनि बुलेट गोराई, सअनि अजीत कुमार राय, पुअनि सुमन कुमारी, सअनि चिंतामनी महतो थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली व महानगर शहरों में नौकरी के नाम पर नाबालिग को बेचने वाले महिला व पुरुष मानव तस्कर गिरफ्तार, 9 नाबालिग को कराया मुक्त
    Next Article सदर अस्पताल में डिलेवरी कराने पहुंची महिला के ज्वेलरी सहित कई समान की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.