Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला : राज्य की जनता अब मिलावटी सरकार पसंद नहीं करती : सीएम
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला : राज्य की जनता अब मिलावटी सरकार पसंद नहीं करती : सीएम

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • अरे वाह, पकौड़ी मजेदार है, थोड़ा और लाओ…
    • विलंब से पहुंचने के कारण भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Joharlive Team

    गुमला । राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा प्रत्याशी मिशिर कुजूर व अशोक उरांव के नामांकन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके। नामांकन प्रक्रिया में विलंब से पहुंचने के कारण मुख्यमंत्री को नामांकन कक्ष से वापस लौटना पड़ा। हुआ यूं की मुख्यमंत्री निर्धारित समय अपराहन 3:00 बजे के बाद निर्वाचित पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे लेकिन 3:00 बजे ही नामांकन कक्ष के प्रवेश द्वार पर ताला बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी नामांकन कार्यालय का ताला खुलवाने की बात कहते रहे लेकिन ताला नहीं खोला गया। सीएम ने कहा कोई दिक्कत है क्या। इस पर अंदर से आवाज आई कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समयावधि समाप्त हो गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए वहां से निकल पड़े। नामांकन हेतु बने प्रवेश द्वार के समीप बैरिकेडिंग के पास कुर्सी में जाकर बैठ गए। जहां पहले से पार्टी के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चाय की चुस्की ली, पकौड़ी खाया और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इसी दरमियान कहा की अरे वाह, पकौड़ी मजेदार है, थोड़ा और लाओ। इसके बाद कार्यकर्ता पकौड़ी लाने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पकौड़ी का आनंद उठाया। आधे घंटे तक नामांकन कक्ष परिसर में भाजपा प्रत्याशियों के बाहर आने का इंतजार करते हैं लेकिन जैसे ही पता चला कि नामांकन प्रक्रिया में विलंब होगा। इसके बाद वे वहां से निकल पड़े।

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जिस प्रकार लोग मिलावटी खाना पसंद नहीं करते हैं, उसी प्रकार राज्य की जनता अब मिलावटी सरकार पसंद नहीं करती है। आज 13 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मैं उन सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 65 पार। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी इस बार अपने दम पर मजबूत सरकार बनाएगी और मिलावटी लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में अब वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी : रघुवर
    Next Article आतंक का पर्याय बना इनामी सब जोनल कमांडर समेत 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रांची-खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीआईजी-एसएसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.