Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : देर रात कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान
    झारखंड

    गुमला : देर रात कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : मेन रोड मधुबाला गली स्थित एनेक्सीटी कलेक्शन नामक रेडीमेड कपड़े की दुकान में गुरुवार को देर रात करीब 1:30 बजे आग लग गई।इस घटना में दुकान में रखे सभी कपड़े जलकर राख हो गए।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगो की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सबकुछ जलकर बर्बाद हो चुका था। दुकानदार मो. अजमत ने बताया कि घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने ईद के त्योहार को देखते हुए गुरुवार को ही कई ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े स्टॉक किए थे।

    कपड़ों को काउंटर में सजाने के बाद रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर इस्लामपुर स्थित घर चले गए। देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिली।जब वह भाग कर पहुंचे तो देखा कि दुकान धूं-धूं कर जल रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए।घटना की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। लोग अपने स्तर से आग को काबू करने में जुट गए। दस मिनट के अंदर दमकल पहुंच गया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अजमत ने कहा कि दुकान में आग कैसे लगी यह कह पाना मुश्किल है। वह बिजली आपूर्ति काट कर घर गया था। इस घटना में सारी पूंजी बर्बाद हो गई है।उसने बैंक व मार्केट से पूंजी लेकर कपड़े का यह रोजगार शुरू किया था।अजमत ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओवरटेक करने के चक्कर में एक ऑटो ने दूसरे को पीछे से टक्कर मारी, एक महिला की मौत
    Next Article छत्तीसगढ़ : इनामी सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.