Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»भारी जलजमाव में डूबे गार्ड, हुई मौ’त…
    Uncategorized

    भारी जलजमाव में डूबे गार्ड, हुई मौ’त…

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में जलजमाव एक जानलेवा स्थिति बन गई है। गुरुवार रात करीब 11 बजे 40 वर्षीय संजय वर्मा की मौत पानी में डूबने से हो गई। वे श्रीनाथ शेखर बिल्डिंग में गार्ड के रूप में कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

    बताया गया कि संजय वर्मा मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी इलाके के पास से गुजर रहे थे, जब उन्होंने रास्ते में भरे पानी को पार करने की कोशिश की। अंधेरे और गहराई का अंदाजा न होने की वजह से वे जलजमाव में डूब गए। इलाके में स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई।

    स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    इस दर्दनाक हादसे ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी बारिश को लेकर पहले से अलर्ट जारी था, इसके बावजूद जलजमाव वाले इलाकों में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां अब लाइट लगाई गई है, लेकिन अब यह इंतजाम किसी की जान तो वापस नहीं ला सकता।

    स्थानीय नागरिकों ने घटना को मानगो नगर निगम की घोर लापरवाही बताया है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    यह हादसा प्रशासन के उस दावे की पोल खोलता है, जिसमें बाढ़ और बारिश से निपटने के लिए पहले से तैयारी की बात कही गई थी।

    Also read: IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    administrative failure death by drowning Flood Preparedness heavy rainfall Jamshedpur News Mangoo Area Municipal Corporation Criticized negligence allegations Officials Action Demanded Sanjay Verma Street Light Issue waterlogging
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी
    Next Article कोर्ट ले जाते समय युवक की मौ’त, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    झारखंड

    रांची से होगी फैक्ट्रियों की लाइव मॉनिटरिंग, सुरक्षा नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई : मंत्री संजय यादव

    May 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.