Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 May, 2025 ♦ 8:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नालंदा के चंडी में भव्य तिरंगा यात्रा
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नालंदा के चंडी में भव्य तिरंगा यात्रा

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तिरंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आज यानी शुक्रवार को नालंदा जिले के चंडी प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा का नेतृत्व नागरिक विकास मोर्चा द्वारा किया गया. तिरंगा यात्रा की शुरुआत चंडी स्थित बापू हाई स्कूल के खेल मैदान से हुई और यह लालगंज व जैतीपुर होते हुए चंडी थाना तक पहुंची. यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन भी इस यात्रा में शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया.

    यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उप मुख्य पार्षद सुमन ने कहा, “भारतीय सेना की कार्रवाई यह सिद्ध करती है कि अब भारत किसी भी आतंकी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा. पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को मिल रहे समर्थन का करारा जवाब हमारी सेना ने दिया है.”

    उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई केवल एक जवाब नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, आत्मगौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने यह भी कहा कि सेना की इस मुहिम से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और दुनिया को यह संदेश मिला है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है.

    तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि देश की जनता सेना के साथ खड़ी है और आतंक के खिलाफ एकजुट होकर देश की अस्मिता की रक्षा को तैयार है.

    Also Read : नवविवाहिता की संदिग्ध मौ’त, रात में गुपचुप दाह संस्कार की कोशिश, पुलिस ने रोका

    Bapu High School Bihar news Chandi block Chandi police station indian army local citizens Nagrik Vikas Morcha Nalanda district Nalanda news Operation Sindoor Pahalgam attack Patriotism Praveen Kumar Suman public representatives social workers Tiranga Yatra youth ऑपरेशन सिंदूर चंडी थाना चंडी प्रखंड जनप्रतिनिधि तिरंगा यात्रा देशभक्ति नागरिक विकास मोर्चा नालंदा जिला नालंदा समाचार पहलगाम हमला प्रवीण कुमार सुमन बापू हाई स्कूल बिहार खबरें भारतीय सेना युवा सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधुर्वा में डबल म’डर का खुलासा, गैंगरे’प का बदला लेने के लिए की गई थी निर्मम ह’त्या
    Next Article MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, कांग्रेस ने उठाया सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान, शीर्ष नेतृत्व दे रहा संरक्षण : झामुमो

    May 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मिली प्रोन्नति… देखें लिस्ट

    May 16, 2025
    झारखंड

    चौकीदार बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी को लेकर DC की अध्यक्षता में बैठक

    May 16, 2025
    Latest Posts

    भाजपा नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान, शीर्ष नेतृत्व दे रहा संरक्षण : झामुमो

    May 16, 2025

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मिली प्रोन्नति… देखें लिस्ट

    May 16, 2025

    चौकीदार बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी को लेकर DC की अध्यक्षता में बैठक

    May 16, 2025

    कोरोना के बढ़ते मामले फिर आए सामने : हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड अलर्ट पर

    May 16, 2025

    JPSC छात्रों का आंदोलन समाप्त, डुमरी विधायक जयराम महतो ने नारियल पानी पिला खत्म कराया अनशन

    May 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.